आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 19 मार्च 2025

मतदाता पहचान पत्र को आधार कार्ड से लिंक करने की खबर आज सभी समाचार पत्रों की पहली सुर्खी बनी है। आधार से जुड़ेगा मतदाता पहचान पत्र जनसत्ता की खबर है। गृह मंत्रालय, निर्वाचन आयोग और यूआईडीएआई के अधिकारियों की बैठक में लिया गया फैसला।

राजस्थान पत्रिका ने अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स की वापसी की आईएसएस से वापसी की तैयारी की तस्वीरें सचित्र प्रकाशित की हैं। पत्र लिखता है – स्वागत सुनिता विलियम्स, 286 दिन बाद स्पेस स्टेशन से आज गृहप्रवेश। दैनिक जागरण ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शब्द प्रकाशित किए हैं, सुनिता विलियम्स को मोदी का पत्र, कहा- आप हमारे दिलों के करीब।

पुतिन सीमित संघर्ष विराम, बंधको की रिहाई पर राजी- हिन्दुस्तान की खबर है। पत्र लिखता है- यूक्रेन के ऊर्जा ठिकानों पर तीस दिनों तक रुस हमले नहीं करेगा।

500 रूपये की तेजी के साथ सोने ने बनाया नया रिकॉर्ड- नवभारत टाइम्स की सुर्खी है।

भारतीय संगीत की विरासत को आगे बढा रहीं हैं जर्मनी की कैसमै अमर उजाला ने मिसाल शीर्षक से यह खबर प्रकाशित की है। पत्र लिखता है- जन्म से देख नही सकती, बारह भाषाओं में गाती हैं गीत, प्रधानमंत्री मोदी ने की तारीफ।

Editor

Recent Posts

DPIIT ने स्टार्टअप्स की सहायता करने और नवोन्मेषण इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने के लिए एक फ्यूल-टेक कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईंधन प्रौद्योगिकी,…

11 घंटे ago

भारतीय नौसेना का आईएनएस सुदर्शनी समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के तहत फ्रांस के सेटे पहुंचा

भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ऐतिहासिक समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के…

11 घंटे ago

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली और पी8आई विमान के डिपो स्तरीय निरीक्षण के लिए 858 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…

12 घंटे ago

पंचायती राज संस्थानों को सुदृढ़ बनाने के लिए गोवा और महाराष्ट्र को पंद्रहवें वित्त आयोग से 592 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान मिला

केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…

12 घंटे ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समयसीमा छह अप्रैल तक बढ़ाई

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…

14 घंटे ago