राजधानी में प्रदूषण के खतरनाक स्तर और सर्वोच्च न्यायालय की टिप्पणी को प्रमुखता दी है। अमर उजाला का शीर्षक है- और बढा जहर, सुप्रीम कोर्ट की फटकार, सभी स्कूल कालेज बंद। हिन्दुस्तान ने अपनी टिप्पणी में लिखा है- डेढ महीने में तीन गुना खराब हुई हवा, कोर्ट ने साफ हवा को लोगों का अधिकार बताया।
दैनिक जागरण और जनसत्ता की सुर्खी है- सुप्रीम मंजूरी के बगैर नहीं हटेंगे ग्रेप-4 के प्रतिबंध। राष्ट्रीय सहारा और देशबंधु के अनुसार दिल्ली में 15 उडानों का बदला रूट और सौ से अधिक देरी से संचालित।
ब्राजील में जी-20 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंत्र एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य को प्रमुखता दिये जाने को पंजाब केसरी और वीर अर्जुन ने सुर्खी बनाया है। इसी खबर पर हरिभूमि ने लिखा है – ग्लोबल साउथ के देशो की चिंताओं और समस्याओं की ओर आकर्षित किया दुनिया का ध्यान।
दैनिक भास्कर ने कारोबार पन्ने पर लिखा है- स्मार्टफोन पीएलआई से बढ़ रहा है सरकारी खजाना, चार साल में 19 गुना राजस्व।
दैनिक ट्रिब्यून के अनुसार हरियाणा में संविदात्मक विधेयक पास, पांच वर्षों से कार्यरत कॉन्ट्रेक्ट कर्मी रिटायर होने तक करेंगे नौकरी।
राष्ट्रपति ने पूर्व CJI रंजन गोगोई के अपनी सीट से सेवानिवृत्त होने के बाद खाली…
इस्राएल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू ने लेबनान के साथ सीधी बातचीत को मंजूरी दे दी…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ संघर्ष विराम की प्रभावशीलता पर चिंता…
इस्राएल ने पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की टिप्पणियों की कड़ी आलोचना की है। इस्राएल…
आईपीएल क्रिकेट में कल लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से…
सरकार ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल -सामान्य प्रशासन अधिनियम, 2026 अधिसूचित कर दिया है। राष्ट्रपति…