आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी 19 नवंबर 2024

राजधानी में प्रदूषण के खतरनाक स्‍तर और सर्वोच्‍च न्‍यायालय की टिप्‍पणी को प्रमुखता दी है। अमर उजाला का शीर्षक है- और बढा जहर, सुप्रीम कोर्ट की फटकार, सभी स्‍कूल कालेज बंद। हिन्‍दुस्‍तान ने अपनी टिप्‍पणी में लिखा है- डेढ महीने में तीन गुना खराब हुई हवा, कोर्ट ने साफ हवा को लोगों का अधिकार बताया।

दैनिक जागरण और जनसत्‍ता की सुर्खी है- सुप्रीम मंजूरी के बगैर नहीं हटेंगे ग्रेप-4 के प्रतिबंध। राष्‍ट्रीय सहारा और देशबंधु के अनुसार दिल्‍ली में 15 उडानों का बदला रूट और सौ से अधिक देरी से संचालित।

ब्राजील में जी-20 शिखर सम्‍मेलन में प्रधानमं‍त्री नरेन्‍द्र मोदी के मंत्र एक पृथ्‍वी, एक परिवार, एक भविष्‍य को प्रमुखता दिये जाने को पंजाब केसरी और वीर अर्जुन ने सुर्खी बनाया है। इसी खबर पर हरिभूमि ने लिखा है – ग्‍लोबल साउथ के देशो की चिंताओं और समस्‍याओं की ओर आकर्षित किया दुनिया का ध्‍यान।

दैनिक भास्‍कर ने कारोबार पन्‍ने पर लिखा है- स्‍मार्टफोन पीएलआई से बढ़ रहा है सरकारी खजाना, चार साल में 19 गुना राजस्‍व।

दैनिक ट्रिब्‍यून के अनुसार हरियाणा में संविदात्‍मक विधेयक पास, पांच वर्षों से कार्यरत कॉन्‍ट्रेक्‍ट कर्मी रिटायर होने तक करेंगे नौकरी।

Editor

Recent Posts

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का स्वागत किया

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…

19 घंटे ago

भारत ने व्यापार बाधाओं, डंपिंग और अनुचित मूल्य निर्धारण के समाधान के लिए WTO के अनुरूप उपायों की मांग की

अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारत ने वैश्विक…

19 घंटे ago

भारतीय नौसेना का पोत ‘त्रिशूल’ स्पेन के वालेंसिया पहुँचा

भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का निर्देशित प्रक्षेपास्त्र स्टील्थ युद्धपोत 'त्रिशूल' भूमध्य सागर, अटलांटिक और…

1 दिन ago

पश्चिम बंगाल में ‘बाघ पुनर्वास कार्यक्रम’ के तहत बुक्सा बाघ अभ्यारण्य में पहली बाघिन को छोड़ा गया

भारत में बाघ संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, आज केंद्रीय पर्यावरण,…

1 दिन ago

सीबीएन राजस्थान यूनिट ने थाईलैंड से आए अंतरराष्ट्रीय पार्सल में छिपाए गए 1.080 किग्रा हाइड्रोपोनिक गांजे की तस्करी पकड़ी

मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने…

1 दिन ago