पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर ऑपरेशन सिंदूर द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ भारत की त्वरित कार्रवाई पर आज सभी समाचार पत्रों ने खबर प्रकाशित की है। हिंदुस्तान लिखता है – स्वर्ण मंदिर था पाक के निशाने पर, सेना ने बताया कैसे वायु रक्षा प्रणाली के बलबूते ड्रोन मिसाइलों को मार गिराया।
हरिभूमि की सुर्खी है- सेना ने यूं नाकाम की स्वर्ण मंदिर पर पाकिस्तान की मिसाइल, ड्रोन से हमले की कोशिश। विदेश सचिव विक्रम मिसरी के शब्दों को सभी समाचार पत्रों ने अहमियत दी है- पत्र लिखते हैं पहलगाम हमले के वक्त पाकिस्तान में बैठे आकाओं के संपर्क में थे आतंकी।
नई ई-शून्य प्राथमिकी से साइबर अपराधियों को जल्दी पकड़ने में मिलेगी मदद।
भारत की सिलिकॉन सिटी कहे जाने वाले बैंग्लुरू में मूसलाधार बारिश की तस्वीर दैनिक जागरण ने प्रकाशित की है। पत्र लिखता है – बैंग्लुरू में बारिश का कहर, सड़कों पर चली नाव।
राजस्थान पत्रिका ने अनोखा जश्न शीर्षक से सकारात्मक खबर प्रकाशित की है। पत्र लिखता है – सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में आये कम अंक, मायूस बेटे के साथ खड़ा हुआ पूरा परिवार, अवसाद से बेटे को निकालने के लिए बजवाए ढोल।
भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने अरुणाचल प्रदेश सरकार और नई दिल्ली स्थित इंटरनेशनल बुद्धिस्ट…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ के बस्तर में जवानों के साथ दीपावली मनाई। उन्होंने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत रत्न और पूर्व उप प्रधानमंत्री श्री लाल कृष्ण आडवाणी जी…
ज्योतिपर्व दीपावली आज धार्मिक उल्लास और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। यह पर्व…
पोलैंड के क्राको शहर में कल गोलीबारी की घटना में 6 लोगों की मौत हो…
रोशनी का त्योहार दीपावली देश-विदेश में धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है।…