आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 21 जून 2025

सभी अखबरों ने आज अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के साथ ही योग पर विशेष आलेख प्रकाशित किये हैं। राष्‍ट्रीय सहारा लिखता है- कार्यक्रम का आयोजन इस तरह होगा कि गिनिज वर्ल्‍ड रिकॉर्ड सहित कई रिकॉर्ड स्‍थापित होंगे। दैनिक ट्रिब्‍यून की सुर्खी है- देश बनेगा योगमय, कुरुक्षेत्र में बनेगा विश्‍व रिकॉर्ड।

ईरान द्वारा अपना एयरस्‍पेस भारत के लिए खोलने की खबर को लगभग सभी अखबारों ने अपनी सुर्खी बनाया है। राष्‍ट्रीय सहारा के शब्‍द हैं- सिर्फ भारत के लिए खुला ईरानी एयरस्‍पेस। नवभारत टाइम्‍स लिखता है- ईरानी विमानों से लौटेंगे एक हजार भारतीय। अमर उजाला के अनुसार दो सौ नब्‍बे भारतीयों को लेकर देर रात दिल्‍ली पहुंचा विमान।

ईरान और इस्राइल संघर्ष पर हिन्‍दुस्‍तान ने सुर्खी दी है- ईरान और इस्राइल में सुलह के प्रयास तेज, भारत से भी पहल करने की अपील।

कल शेयर बाजार में आए उछाल की खबर को भी सभी अखबारों ने प्रमुखता से प्रकाशित किया है। हिन्‍दुस्‍तान लिखता है- पिछले तीन दिनों से जारी गिरावट के बाद सेंसेक्‍स में एक हजार से ज्‍यादा अंकों का उछाल आया।

दैनिक भास्‍कर ने पांच साल बाद फिर से शरू हुई कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए सिक्किम के नाथुला बॉर्डर से पहले जत्‍थे के रवाना होने की खबर सचित्र प्रकाशित की है।

Editor

Recent Posts

DPIIT ने स्टार्टअप्स की सहायता करने और नवोन्मेषण इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने के लिए एक फ्यूल-टेक कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईंधन प्रौद्योगिकी,…

13 घंटे ago

भारतीय नौसेना का आईएनएस सुदर्शनी समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के तहत फ्रांस के सेटे पहुंचा

भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ऐतिहासिक समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के…

13 घंटे ago

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली और पी8आई विमान के डिपो स्तरीय निरीक्षण के लिए 858 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…

14 घंटे ago

पंचायती राज संस्थानों को सुदृढ़ बनाने के लिए गोवा और महाराष्ट्र को पंद्रहवें वित्त आयोग से 592 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान मिला

केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…

14 घंटे ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समयसीमा छह अप्रैल तक बढ़ाई

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…

16 घंटे ago