राजस्थान पत्रिका सहित सभी अखबारों में मुखपृष्ठ की खबर है- मोदी ने वाराणसी से देश को दीं छह हजार छह सौ 11 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात।
पंजाब केसरी सहित कई अखबारों ने कल हुई दिल्ली हाफ मैराथन को अपनी सुर्खी बनाते हुए लिखा है- हाफ मैराथन में जमकर दौड़ी दिल्ली, लंबी दूरी के धावक युगांडा के जोशुआ चेप्टेगी ने दिल्ली हाफ मैराथन जीती, ट्रैक से रिटायर होने के बाद उनका पहला खिताब।
दिल्ली के रोहिणी इलाके में कल सीआरपीएफ स्कूल के बाहर हुए हमले को भी देशबन्धु समेत सभी अखबारों ने पहले पन्ने पर जगह दी है।
प्रदूषण के हवाले से विभिन्न अखबारों में अलग-अलग खबरें हैं। दैनिक ट्रिब्यून लिखता है पराली जलने पर निगरानी के लिए तैनात अधिकारियों पर होगी कार्रवाई। दैनिक जागरण की खबर है- आज से शुरू होगा यमुना से झाग का खात्मा। हिन्दुस्तान की सुर्खी है- बांस के उत्पाद प्रदूषण से बचा रहे, हीरे के कण पृथ्वी को गर्म होने से रोकने में मददगार।
त्योहारों के मौके पर शहर की साफ-सफाई के मद्देनजर राष्ट्रीय सहारा ने लिखा है- दिवाली से पूर्व शहर से पोस्टर, बैनर और होर्डिंग्स हटाने के आदेश।
दैनिक भास्कर की खबर है पहली हाइड्रोजन ट्रेन दौड़ने के लिए तैयार, पानी से तैयार करेंगे फ्यूल।
साइबर अपराधों की रोकथाम के बारे में छपी खबरों में आज नवभारत टाइम्स लिखता है- फेक या ए.आई. विडियो की हो सकेगी पहचान।
वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम…
आरबीआई ने वैश्विक और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच बढ़ती मंहगाई को नियंत्रित करने के लिए…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 8 अक्टूबर 2026 को सुबह लगभग 10 बजे नई दिल्ली के यशोभूमि…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में भगवान श्री गणेश…
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने दिसंबर 2025 में आयोजित मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय…
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इस सप्ताह न्यूयॉर्क में अमरीका की अग्रणी…