पहलगाम आंतकवादी हमले के बाद भारत द्वारा पाकिस्तान पर कूटनीतिक सर्जिकल स्ट्राइक किये जाने को राजस्थान पत्रिका सहित सभी अखबारों ने प्रमुखता से दिया है। अमर उजाला ने लिखा है- पहलगाम के बाद फूटा भारत का गु्स्सा, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मंत्रिमंडल की सुरक्षा कार्य समिति में बनी जवाबी कार्रवाई की रणनीति। नवभारत टाइम्स का कहना है- पांच फैसलों से भारत तोड़ेगा पाकिस्तान की कमर। सिंधु जल समझौता रोका, आवाजाही पर भी नकेल।
अखबारों ने हमले में मारे गए भारतीय नौसेना के अधिकारी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की अश्रुपर्ण विदाई को भी सचित्र दिया है। जनसत्ता के शब्द है- तिरंगे में लिपटे पति के ताबुत को गले लगाया- कहा हमें उन पर गर्व रहेगा। दैनिक भास्कर ने बहादुर कश्मीरी शीर्षक से लिखा है- पर्यटकों की खातिर आंतकवादियों से अकेले भिड गए आदिल हुसैन, पर नहीं बच पाए। पर्यटकों को खच्चर पर बैसरन घाटी ले जाया करते थे।
नवभारत टाइम्स की सुर्खी है- सी.जी.एच.एस की पुरानी वेबसाइट 28 अप्रैल से बंद, नया पोर्टल होगा शुरू, सेवाओं को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए जानकारी www.cghs.mohfw.gov. पर मिलेगी।