आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 25 जून 2025

ईरान-इस्राइल संघर्ष विराम से जुड़े समाचार अख़बारों ने प्रमुखता से दिए हैं। हिन्‍दुस्‍तान की सुर्खी है- संशय के बीच संघर्ष विराम। भारत और रूस समेत अनेक देशों ने स्‍वागत किया। देशबंधु के अनुसार- इस्राइल-ईरान संघर्ष के चलते देशभर में साठ से ज्‍यादा उड़ानें रद्द हुईं।

राष्‍ट्रीय सहारा और दैनिक ट्रिब्‍यून की ख़बर है- भारत ने इस्राइल से तीन हजार एक सौ 70 नागरिकों को निकाला।

वीर अर्जुन ने हिन्‍दुस्‍तान एयरोनॉटिक्‍स लिमिटेड के हवाले से लिखा है- मार्च तक छह तेजस विमान वायुसेना को मिल जाएंगे।

हरिभूमि के अनुसार- एस.सी.ओ. की बैठक में भाग लेने के लिए आज से चीन की यात्रा पर रहेंगे रक्षा मंत्री।

जनसत्‍ता ने राहत शीर्षक से लिखा है- एस.एण्‍ड.पी. ग्‍लोबल रेटिंग ने भारत की जी.डी.पी. वृद्धि अनुमान को साढ़े छह प्रतिशत किया। वैश्विक अस्थिरता के बावजूद सतत विकास में भारत की छलांग।

दैनिक भास्‍कर, हिन्‍दुस्‍तान, पंजाब केसरी और दैनिक जागरण की ख़बर है- पहली जुलाई से लागू होंगी रेल किराये की नई दरें। एक से दौ पैसा प्रति किलोमीटर बढ़ोतरी सम्‍भव।

घाटी में लौटने लगी पर्यटकों की रौनक- इस ख़बर को राजस्‍थान पत्रिका ने पहले पन्‍ने पर सचित्र प्रकाशित किया है।

राष्‍ट्रीय सहारा के अनुसार- अब नियमों की अनदेखी पर रहेगी हाइवे आई की नज़र, हर गतिविधि कैद होगी।

Editor

Recent Posts

NHRC ने मध्य प्रदेश और राजस्थान के सीमावर्ती जिलों से महाराष्ट्र के शहरों में बालिकाओं की बिक्री और तस्करी की खबरों पर स्वत: संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मीडिया में प्रकाशित उस खबर पर संज्ञान लिया है, जिसमें…

12 घंटे ago

आईएनएस सह्याद्रि ने बुसान में भारत-कोरिया गणराज्य नौसेना द्विपक्षीय अभ्यास संपन्न किया

भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सह्याद्रि ने 29 अक्टूबर, 2026 को कोरिया गणराज्य के बुसान…

14 घंटे ago

APEDA ने अरुणाचल प्रदेश के ज़िरो से दुबई तक 1.5 मीट्रिक टन (एमटी) कीवी के प्रायोगिक निर्यात में सहायता की

भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले 'कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य…

14 घंटे ago

एपीडा ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से दुबई तक 1.3 मीट्रिक टन सिंदूरी अनार के निर्यात में मदद की

केंद्र सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात…

14 घंटे ago