आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 26 अप्रैल 2025

पाकिस्‍तानियों को खोज-खोजकर देश से वापस भेजें- गृहमंत्री अमित शाह द्वारा सभी राज्‍यों के मुख्‍यमंत्रियों को यह सुनिश्‍चित करने का आदेश, दैनिक भास्‍कर और हिन्‍दुस्‍तान सहित लगभग सभी अखबारों की प्रमुख खबर है। जनसत्‍ता ने लिखा है- पहलगाम हमले पर भारत ने अंतरराष्‍ट्रीय समुदाय से कहा- तकनी‍की खुफिया और विश्‍वसनीय सूचना से पाकिस्‍तान का हाथ होने की पुष्टि। उधर, अमर उजाला ने पाकिस्‍तान के रक्षा मंत्री का कबूलनामा छापा है- पाकिस्‍तान तीन दशक से आतंकवादियों को दे रहा संरक्षण, कहा- अपनी सरजमीं पर ट्रेनिंग के साथ फंडिंग भी करते हैं। दैनिक जागरण की सुर्खी है- सुरक्षाबलों ने पहलगाम हमले में संलिप्‍त दो आतंकियों के घर विस्‍फोट से उडाए।

अमर उजाला की खबर है- सावरकर मामले में राहुल गांधी को सर्वोच्‍च न्‍यायालय की फटकार, आजादी दिलाने वालों का करें सम्‍मान, पीठ ने कहा- आगे गलती करी, तो भुगतने होंगे परिणाम।

दैनिक भास्‍कर ने टैरिफ वार शीर्षक से लिखा है- दो साल में अमरीका में बिकने वाले सभी आईफोन मेड इन इंडिया होंगे, चीन से उत्‍पादन इकाई को भारत में शिफ्ट करेगा एप्‍पल।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्‍थान-इसरो के कई अभियानों के सूत्रधार डॉ. कृष्‍णास्‍वामी कस्‍तूरीरंगन के निधन का समाचार राष्‍ट्रीय सहारा सहित कई अखबारों में दिया है। राजस्‍थान पत्रिका ने लिखा है-इसरो के पूर्व अध्‍यक्ष कस्‍तूरीरंगन ने भारतीय टीबी को पहुंचाया था-47 देशों तक।

Editor

Recent Posts

अमरीका ने ईरान को संघर्ष समाप्‍त करने के लिए 15 सूत्री योजना का प्रस्‍ताव भेजा, ईरान का कई खाड़ी देशेां पर हमला जारी

अमरीका ने ईरान को संघर्ष समाप्त करने और उसके परमाणु कार्यक्रम को खत्‍म करने के…

24 सेकंड ago

खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने लैक्रोस टीमों से 2028 के लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने का लक्ष्य रखने आह्वान किया

केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने बुधवार को रियाद में आयोजित…

7 मिनट ago

छत्तीसगढ़ में आज पहले खेलो इंडिया जनजातीय खेल की शुरुआत होगी

छत्तीसगढ़ में आज पहले खेलो इंडिया जनजातीय खेल की शुरुआत होगी। इसका उद्घाटन समारोह आज…

7 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष के दूरगामी प्रभावों से निपटने के लिए सात सशक्‍त समूहों के गठन की घोषणा की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष के दूरगामी प्रभावों से निपटने के लिए सात…

8 घंटे ago