आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी 26 अगस्त 2024

महिलाओं के खिलाफ बढते अपराध, आर. जी. कर अस्‍पताल दुष्‍कर्म घटनाक्रम और कृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी पर्व जैसे समाचार आज समाचार पत्रों की सुर्खियां बने हुए हैं। महिलाओं के खिलाफ अपराध अक्षम्‍य पाप, इस सुर्खी पर प्रधानमंत्री का हवाला देते हुए दैनिक जागरण लिखता है कि- दोषियों को बख्‍शा नहीं जाएगा। उन्‍होंने कहा कि उनकी सरकार ने आजादी के बाद की सभी सरकारों की तुलना में महिलाओं के लिए सर्वाधिक काम किया है। इस समाचार पर प्रधानमंत्री मोदी के इस बयान को हिन्‍दुस्‍तान ने सुर्खी बनाया है कि- बेटियों के दोषी बचेंगे नहीं। महाराष्‍ट्र में पीएम बोले- कानून और सख्‍त होगा। उधर जनसत्ता ने महाराष्‍ट्र में लखपति दीदी सम्‍मेलन में प्रधानमंत्री के उस बयान को प्रमुखता दी है कि- महिलाओं की सुरक्षा प्राथमिकता होनी चाहिए। आर. जी. कर अस्‍पताल दुष्‍कर्म मामले में राष्‍ट्रीय सहारा ने सीबीआई छापों को लेकर सुर्खी देते हुए लिखा है- जेल में ही संजय का हुआ पॉलीग्राफ टेस्‍ट। उधर अमर उजाला ने प्रधानमंत्री मोदी के बयान को हैडलाइन बनाते हुए लिखा है- कोई भी राज्‍य हो, दोषी बचने नहीं चाहिए।

Editor

Recent Posts

DPIIT ने स्टार्टअप्स की सहायता करने और नवोन्मेषण इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने के लिए एक फ्यूल-टेक कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईंधन प्रौद्योगिकी,…

3 घंटे ago

भारतीय नौसेना का आईएनएस सुदर्शनी समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के तहत फ्रांस के सेटे पहुंचा

भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ऐतिहासिक समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के…

3 घंटे ago

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली और पी8आई विमान के डिपो स्तरीय निरीक्षण के लिए 858 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…

4 घंटे ago

पंचायती राज संस्थानों को सुदृढ़ बनाने के लिए गोवा और महाराष्ट्र को पंद्रहवें वित्त आयोग से 592 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान मिला

केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…

4 घंटे ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समयसीमा छह अप्रैल तक बढ़ाई

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…

5 घंटे ago