आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 27 अप्रैल 2025

पहलगाम आतंकी हमले के बाद सरकार द्वारा उठाए जा रहे विभ‍िन्‍न उपायों से संबंधित खबरें आज भी अखबारों की सुर्खिया है- हिन्‍दुस्‍तान की पहली खबर है- कश्‍मीर के अनंतनाग से 175 लोगों को हिरासत में लिया गया। पत्र ने इसे शीर्षक से दिया है- ऑपरेशन क्‍लीन से आतंक पर करारी चोट। दैनिक भास्‍कर के अनुसार साढे तीन दशक बाद खड़ा हो रहा था कश्‍मीर, पांच साल में विकास की रफ्तार में तेजी हुई थी, निवेश प्रस्‍तावों और पर्यटन के क्षेत्र में भी वृद्धि हो रही थी। अखबारों ने माना है- आतंकी इसी से बेचैन थे। नवभारत टाइम्‍स ने सरकार के इस परामर्श को प्रमुखता दी है कि आर्मी मूवमेंट की लाइव कवरेज न करें।

भारत ने 17 करोड़ से ज्‍यादा लोगों को अत्‍यंत गरीबी से बाहर निकाला। विश्‍व बैंक की यह रिपोर्ट राष्‍ट्रीय सहारा सहित लगभग सभी अखबारों में है।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा कल 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपने की खबर को सभी अखबारों ने प्रमुखता से दिया है। पंजाब केसरी ने बताया है कि रोजगार मेला शुरू होने के बाद अब तक दस लाख युवाओं को रोजगार प्रदान किया गया है। लोकसत्‍य ने उनके इस बयान को प्रमुखता दी है कि सरकार सुनिश्‍चित कर रही है कि भारत के युवाओं को ग्‍लोबल स्‍टैंडर्ड वाले प्रॉडक्‍ट बनाने का मौका देना है।

Editor

Recent Posts

भारत ने आतंकी गुट के समर्थन में पाकिस्तान के बयान को सिरे से खारिज किया

भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्‍यों के समर्थन में पाकिस्‍तान की ओर से…

7 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में की सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता

सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…

7 घंटे ago

डाक विभाग ने ट्राइफेड के साथ साझेदारी कर पूरे भारत में आदिवासी उत्पादों के ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने का निर्णय लिया

आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…

9 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने सीमा सड़क संगठन पर विचार-विमर्श के लिए रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…

9 घंटे ago