आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 27 जुलाई 2025

भारत के दुश्‍मनों और आतंकियों के लिए दुनिया में कोई जगह सेफ नहीं है- प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का यह बयान हरिभूमि सहित कई अख़बारों में है। तमिलनाडु के अरियालुर में एक कार्यक्रम में पीएम ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर ने पूरे देश में एक नया आत्‍मविश्‍वास पैदा किया।

संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर आज होने वाली चर्चा को भी अख़बारों ने प्रमुखता दी है। राष्‍ट्रीय सहारा के शब्‍द हैं- ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में आमना-सामना आज।

हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर मार्ग पर भगदड़ सभी अख़बारों के मुख पृष्‍ठ पर है। अमर उजाला लिखता है- करंट फैलने की अफवाह से मची अफरा-तफरी। श्रद्धालुओं की अत्‍यधिक भीड़ बनी हादसे की वजह।

लद्दाख में चीन से सटी वास्‍तविक नियंत्रण रेखा-एलएसी के पास बसाए जाएंगे तिब्‍बती। दैनिक जागरण के अनुसार- तिब्‍बतियों के पुनर्वास के लिए लेह के थिक्‍से मठ ने सेंट्रल तिब्‍बतन एडमिनिस्‍ट्रेशन को लगभग आठ एकड़ जमीन दी।

सेवा में बने रहेंगे सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स के जख्‍मी जवान। केन्‍द्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन के हवाले से नवभारत टाइम्‍स ने लिखा है- किसी अभियान के दौरान स्‍थायी दिव्‍यांगता का शिकार होने पर भी मिलेगा एकमुश्‍त मूल पैकेज, उचित प्रमोशन और वेतन।

आई.आई.टी. की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए खुशख़बरी राजस्‍थान पत्रिका में है। पांच नई आई.आई.टी. में चार साल में बढ़ाई जाएंगी छइ हजार पांच सौ 76 सीट।

Editor

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में आज पहले खेलो इंडिया जनजातीय खेल की शुरुआत होगी

छत्तीसगढ़ में आज पहले खेलो इंडिया जनजातीय खेल की शुरुआत होगी। इसका उद्घाटन समारोह आज…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष के दूरगामी प्रभावों से निपटने के लिए सात सशक्‍त समूहों के गठन की घोषणा की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष के दूरगामी प्रभावों से निपटने के लिए सात…

4 घंटे ago

सरकार ने देश में प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम उत्पादों की पाइपलाइनों को मजबूत करने के लिए नया आदेश जारी किया

सरकार ने देश में ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम…

4 घंटे ago

लोकसभा में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण संशोधन विधेयक 2026 पारित

लोकसभा ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण, संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक…

16 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आज अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रम्प ने फोन किया। दोनों…

16 घंटे ago