उत्तराखण्ड में समान नागरिक संहिता लागू करने की खबर आज सभी समाचार पत्रों की पहली सुर्खी बनी है। हिन्दुस्तान लिखता है- स्वतंत्र भारत में यूसीसी लागू करने वाला पहला राज्य बना उत्तराखण्ड। दैनिक भास्कर की सुर्खी है- उत्तराखण्ड में यूसीसी, सभी धर्म की बेटी को संपत्ति में बेटों जैसा हक। राजस्थान पत्रिका के शब्द हैं- बहुविवाह पर रोक शादी का रजिस्ट्रेशन जरूरी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप से फोन पर बातचीत, शांति, समृद्धि और सुरक्षा के लिए मिलकर करेंगे काम जनसत्ता की खबर है।
मानसरोवर यात्रा फिर शुरू होगी, भारत-चीन सीधी उड़ानों पर राजी नवभारत टाइम्स सहित कई अखबारों की सुर्खी है।
फिलिस्तीनियों को उत्तरी गजा लौटने की अनुमति राष्ट्रीय सहारा सहित कई अखबारों की सुर्खी है- पत्र लिखता है- एक साल से आश्रय और तंबूओं में शरण लिये हुए फिलिस्तीनी घर लौटने को बेताब।
वक्फ संशोधन बिल को जेपीसी की हरी झंडी, 14 बदलाव मंजूर, विपक्ष के 44 सुझाव खारिज राजस्थान पत्रिका में है।
विजय चौक पर बीटिंग रिट्रीट समारोह कल, यातायात पुलिस ने किये व्यापक इंतजाम, डीटीसी सहित अन्य बसें होंगी डायवर्ट दैनिक जागरण की खबर है।
दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ- सैफ अंडर-20 चैंपियनशिप में कल वर्तमान चैंपियन भारत ने पाकिस्तान को…
उत्तर प्रदेश में राम नवमी का पर्व आज श्रद्धा भाव से मनाया जा रहा है।…
आर्थिक सहयोग और विकास संगठन- ओ.ई.सी.डी. ने भारत की सकल घरेलू उत्पाद- जीडीपी वृद्धि दर…
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कल जी-7 विदेश मंत्रियों की बैठक में संयुक्त राष्ट्र…
केरलम् में विधानसभा चुनावों के लिए अंतिम मतदाता सूची कल रात प्रकाशित की गई। अंतिम…
राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…