अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प द्वारा भारत के साथ समझौता होने का संकेत देने का समाचार आज सभी अखबारों की पहली सुर्खी बनी है। जनसत्ता लिखता है- अमरीका के राष्ट्रपति ने कहा भारत के साथ बहुत बडा व्यापार करार होने वाला है। अमर उजाला की सुर्खी है- अमरीकी राष्ट्रपति ने द्विपक्षीय व्यापार समझौते की वार्ता प्रक्रिया में अहम प्रगति का दिया संकेत, अमरीका-चीन में व्यापार समझौता, ट्रम्प बोले भारत के साथ भी एलान जल्द।
चीन को सख्त संदेश, रिश्तों में नई पेचीदगी खडी न करें, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने एलएसी पर तनाव कम करने के चार विकल्प सुझाए। सुखोई के अपग्रेडेशन पर भी रूस से बातचीत। नवभारत टाईम्स ने यह खबर अपने पहले पृष्ठ पर प्रकाशित की है। सुखोई-30 एमकेआई लडाकू विमान किए जाएंगे अपग्रेड, एस-400 की और यूनिट खरीदने पर विचार कर रहा भारत, दैनिक जागरण की खबर है।
भक्तों को दर्शन देने निकले जगन्नाथ, राजस्थान पत्रिका की सुर्खी है – पत्र ने आस्था का सैलाब शीर्षक से जगन्नाथ मंदिर में भक्तों की तस्वीर प्रकाशित की है। राष्ट्रीय सहारा और देशबन्धु ने भी पुरी में निकाली भव्य रथ यात्रा को मानव श्रृंखला बनाकर खींचते हजारों भक्तों की तस्वीर साझा की है।
शतरंज की बिसात पर नया रंग भर रहे भारत के युवा खिलाडी, पांच बार के विश्व चैंपियन कार्लसन के खिलाफ दिल्ली के आरित की सफलता ने फिर दिखाया शतरंज में भारत का स्वर्णिम भविष्य। हिन्दुस्तान की सुर्खी है।
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद हाउस में फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब के…
अमेरिकी सीनेट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान का समर्थन किया…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने जनरल अटलांटिक सिंगापुर बीडब्ल्यूपी पीटीई लिमिटेड द्वारा बालाजी वेफर्स प्राइवेट…
एयर इंडिया ने घोषणा की है कि पश्चिम एशिया में मौजूदा हालात के बीच अधिक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब का स्वागत किया, जो भारत…
पश्चिमी एशिया में जारी संघर्ष के कारण फंसे यात्रियों की आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए…