पंजाब केसरी, जनसत्ता, राष्ट्रीय सहारा और दैनिक ट्रिब्यून सहित कई समाचार पत्रों ने नौसेना के लिए फ्रांस से 26 राफेल मरीन लडा़कू विमान सौदे को प्रमुखता दी है। हरिभूमि लिखता है- 64 हजार करोड़ रुपये के समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
हिन्दुस्तान और राजस्थान पत्रिका की सुर्खी है- गृह मंत्रालय की सिफारिश के बाद यूट्यूब ने बंद किए 16 पाकिस्तानी चैनल, बीबीसी को चेतावनी। इसी खबर पर नवभारत टाइम्स के शब्द हैं- पाकिस्तान पर डिजिटल स्ट्राइक, फेक वीडियो से निपटने के लिए उठाए गए कदम।
दैनिक जागरण की खबर है- भारत के फैसलों से दहशत में पाकिस्तान। कार्रवाई की आशंका से मची खलबली।
जम्मू कश्मीर विधानसभा में पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ प्रस्ताव पारित होने का समाचार वीर अर्जुन, देशबंन्धु, अमर उजाला और दैनिक ट्रिब्यून के पहले पन्ने पर है।
नवभारत टाइम्स की खबर है- रिजर्वं बैंक ने बैंकों से एटीएम से 100 और 200 रुपये के नोट की निकासी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस्राएल द्वारा कल रात ईरान के प्रमुख इस्पात, बिजली और परमाणु संयंत्रों पर हमले तेज…
इंडियन प्रीमियर लीग- आईपीएल का 19वां संस्करण आज से शुरू हो रहा है। उद्घाटन मैच…
केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट जोजिला पास…
भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली…
ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (ओआईसीएल) ने वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए ₹20,000 करोड़ के ग्रॉस…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल के पश्चिम एशिया घटनाक्रम और भारत पर उसके संभावित प्रभाव…