आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 29 अप्रैल 2025

पंजाब केसरी, जनसत्‍ता, राष्‍ट्रीय सहारा और दैनिक ट्रिब्‍यून सहित कई समाचार पत्रों ने नौसेना के लिए फ्रांस से 26 राफेल मरीन लडा़कू विमान सौदे को प्रमुखता दी है। हरिभूमि लिखता है- 64 हजार करोड़ रुपये के समझौते पर हस्‍ताक्षर किए गए।

हिन्‍दुस्‍तान और राजस्‍थान पत्रिका की सुर्खी है- गृह मंत्रालय की सिफारिश के बाद यूट्यूब ने बंद किए 16 पाकिस्‍तानी चैनल, बीबीसी को चेतावनी। इसी खबर पर नवभारत टाइम्‍स के शब्‍द हैं- पाकिस्‍तान पर डिजिटल स्‍ट्राइक, फेक वीडियो से निपटने के लिए उठाए गए कदम।

दैनिक जागरण की खबर है- भारत के फैसलों से दहशत में पाकिस्‍तान। कार्रवाई की आशंका से मची खलबली।

जम्‍मू कश्मीर विधानसभा में पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ प्रस्‍ताव पारित होने का समाचार वीर अर्जुन, देशबंन्‍धु, अमर उजाला और दैनिक ट्रि‍ब्‍यून के पहले पन्‍ने पर है।

नवभारत टाइम्‍स की खबर है- रिजर्वं बैंक ने बैंकों से एटीएम से 100 और 200 रुपये के नोट की निकासी सुनि‍श्चित करने के निर्देश दिए।

Editor

Recent Posts

BCCI ने न्यूजीलैंड के साथ एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए पुरुष टीम की घोषणा की

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए…

4 घंटे ago

मालदीव ने मुद्रा विनिमय समझौते के तहत भुगतान अवधि बढ़ाने के लिए भारत का आभार व्यक्त किया

मालदीव ने मुद्रा अदला-बदली सुविधा के अंतर्गत तीन हजार करोड़ रुपये की पहली किस्त चुकाने…

4 घंटे ago

NIA ने असम IED मामले में परेश बरुआ और चार अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया

एनआईए ने असम के गुवाहाटी में आईईडी विस्फोटक मिलने के मामले में उल्फा (आई) प्रमुख…

4 घंटे ago

सरकार ने शहरी आवास मिशन के अंतर्गत 1.93 लाख आवासों को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के तहत 1 लाख 93 हजार से अधिक नए…

4 घंटे ago

सरकार ने पीएम केयर योजना के अंतर्गत बच्चों के लिए आधार कार्ड प्रमाणीकरण अनिवार्य किया

केंद्र सरकार ने पी.एम. केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत विशेष छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त…

4 घंटे ago

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

18 घंटे ago