आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 29 जनवरी 2025

प्रयागराज महाकुम्‍भ में कल भगदड़ से श्रद्धालुओं की मौत की ख़बर आज सभी समाचार पत्रों ने अपने पहले पन्‍ने पर दी है। दैनिक भास्‍कर लिखता है- मौन अमावस्‍या, संगम किनारे बैरिकेड टूटे, सोए लोगों को कुचलती गई भीड़, तीस की मौत। अमर उजाला की सुर्खी है- मुख्‍यमंत्री ने दिए जांच के आदेश, पच्‍चीस-पच्‍चीस लाख मुआवजा।

ट्रम्‍प का सुनीता की मार्च तक वापसी का फरमान, मस्‍क से की बात- दैनिक जागरण की ख़बर है। भारतीय मूल की सुनीता विलियम्‍स ने छात्रों से चर्चा करने के दौरान अंतरिक्ष में रहने के अनुभव साझा किए। कहा- याद करने की कोशिश कर रही हूं कैसे चलते हैं, 237 दिनों से अंतरिक्ष में फंसी हुई है सुनीता विलियम्‍स- हिन्‍दुस्‍तान की ख़बर है।

इसरो का सौंवा सफल लॉन्‍च, नेविगेशन सिस्‍टम पुख्‍ता होगा, इसरो प्रमुख ने कहा अगले पांच साल में सौ और मिशन करने का लक्ष्‍य- सभी अख़बारों की सुर्खी है।

गणतंत्र दिवस समारोह में उत्‍तर प्रदेश की झांकी को पहला पुरस्‍कार, जम्‍मू-कश्‍मीर राइफल्‍स सर्वश्रेष्‍ठ मार्चिंग दल- जनसत्‍ता की ख़बर है।

बिटिंग द रिट्रिट के साथ सम्‍पन्‍न हुआ गणतंत्र दिवस समारोह, विजय चौक पर आयोजित कार्यक्रम में सैन्‍य बैंड ने भारतीय धुनों के साथ दी मनमोहक प्रस्‍तुति-हरिभूमि की सुर्खी है।

दैनिक भास्‍कर ने अजमेर में आना सागर झील में बैठे गल और व्‍हाइट पैलिकन पक्षी की तस्‍वीर प्रकाशित की है। पत्र लिखता है-आना सागर झील में परिंदों की चादर।

Editor

Recent Posts

कोटा-बून्दी एयरपोर्ट का हुआ शिलान्यास, प्रधानमंत्री मोदी ने हाड़ौती क्षेत्र को दी बधाई

बहुप्रतीक्षित नए कोटा एयरपोर्ट का भूमि पूजन शनिवार को शंभुपुरा में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला,…

3 घंटे ago

INS तरंगिणी श्रीलंका नौसेना के सी राइडर्स के साथ समुद्री प्रशिक्षण के लिए कोलंबो पहुंची

भारतीय नौसेना का पाल प्रशिक्षण जहाज आईएनएस तरंगिणी 06 मार्च 2026 को श्रीलंका नौसेना के…

3 घंटे ago

मौसम विभाग ने आज हिमाचल प्रदेश, सौराष्ट्र, कच्छ, तटीय आंध्र प्रदेश और गुजरात में लू चलने का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने आज हिमाचल प्रदेश, सौराष्ट्र, कच्छ, तटीय आंध्र प्रदेश और गुजरात में लू…

4 घंटे ago

संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण 9 मार्च से शुरू होगा

संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण, 9 मार्च से शुरू होगा। सत्र के पहले…

4 घंटे ago

नेपाल में बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी आम चुनाव में प्रचंड जीत की ओर; 165 में से 36 सीटें जीती 83 पर आगे

नेपाल में बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी आम चुनाव में प्रचंड जीत की ओर…

4 घंटे ago

अमरीका ने इज़राइल को 151 मिलियन डॉलर की हथियार बिक्री को मंजूरी दी

पश्चिम एशिया में सैन्‍य संघर्ष के आठवें दिन भी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। अमरीका-इस्राएल…

4 घंटे ago