आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी 29 सितम्बर 2024

इस्रायली हवाई हमले में हिजबुल्‍लाह प्रमुख हसन नसरल्‍लाह के मारे जाने की खबर को जनसत्‍ता सहित सभी अखबारों ने प्रमुखता से दिया है। पत्र ने इस्रायली सेना के हवाले से लिखा है- हसन नसरल्‍लाह, अब दुनिया को और आतंकित नहीं कर पायेगा।

संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा में विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने पाकिस्‍तान को सुनाई खरी-खरी, हिन्‍दुस्‍तान की पहली खबर है। पत्र की सुर्खी है- पाकिस्‍तान हमारी ज़मीन पर अवैध कब्‍जा खाली करे… आतंकवाद की सजा भी मिलेगी।

डेंगू के आतंक पर लगाम की तैयारी – नवभारत टाइम्‍स ने इसे प्रमुखता से देते हुए लिखा है- दिल्‍ली में टीके के तीसरे चरण का ट्रायल शुरू।

तीन साल में 15 प्रतिशत ही घटे कूडे के पहाड़ – दैनिक जागरण की खबर है। पत्र आगे लिखता है- कूड़ा निस्‍तारण के लिए गुजरात से सबक ले दिल्‍ली।

राजस्‍थान पत्रिका ने जलवायु परिवर्तन शीर्षक से लिखा है कि मेघालय में चेरापूंजी के बाद मौसिनराम से भी पृथ्‍वी पर सबसे अधिक वर्षा वाले स्‍थान का दर्जा छिन सकता है। अब यह दर्जा अरूणांचल प्रदेश के कोलोरियांग को मिल सकता है।

आज विश्‍व हृदय दिवस पर नवभार‍त टाइम्‍स ने एक आलेख में लिखा है तनाव और धूम्रपान से दिल हो रहा बीमार। पत्र कहता है कि हृदय को स्‍वस्‍थ रखने के लिए खान-पान, व्‍यायाम और तनाव को हावी न होने देना तथा अपने लाईफ स्‍टाइल में परिवर्तन करने जैसी बातों पर ध्‍यान देना जरूरी है।

Editor

Recent Posts

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…

9 घंटे ago

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…

9 घंटे ago

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (SIOFA) में भारत के प्रवेश को मंजूरी दी

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…

9 घंटे ago

पाकिस्तान मूल के 73 लाख किलोग्राम से अधिक सेंधा नमक के अवैध आयात का भंडाफोड़; चार गिरफ्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…

10 घंटे ago

NIPER रायबरेली और एस्ट्राजेनेका इंडिया ने 25 उभरते भौगोलिक क्षेत्रों में नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को सुदृढ़ करने के लिए साझेदारी की

देश की नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक ​​परीक्षणों में देश की…

10 घंटे ago

सरकार ने IDBI बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को मंजूरी दी

आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…

10 घंटे ago