आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 3 अप्रैल 2025

वक्‍फ संशोधन विधेयक से जुडे समाचारों को आज सभी अखबारों ने प्रमुखता दी है। हिंदुस्‍तान और राजस्‍थान पत्रिका की सुर्खी है- 12 घंटे की मैराथन बहस के बाद 232 के मुकाबले 288 वोटों से बिल पारित। अमर उजाला और वीर अर्जुन की खबर है- आज राज्‍य सभा में पेश होगा विधेयक। द‍ैनिक ट्रिब्‍यून लिखता है- कानून बनने की राह पर विधेयक। पंजाब केसरी और राष्‍ट्रीय सहारा ने गृहमंत्री अमित शाह का बयान सचित्र दिया है- संसद का कानून है, सबको मानना पडेगा। हरिभूमि ने वक्‍फ संशोधन विधेयक का समर्थन कर रही महिलाओं का चित्र प्रकाशित किया है।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की थाईलैंड यात्रा पर जनसत्‍ता का आकलन है- सैन्‍य सहयोग होगा मजबूत और रणनीतिक साझेदारी बढेगी।

बिजनेस भास्‍कर की खबर है- वित्‍त वर्ष 2024 -25 में 78 आईपीओ आए, जिनमें 34 इश्‍यू प्राइस से नीचे। अधिकतर घाटे में गए।

इकोनॉमिक्‍स टाइम्‍स के अनुसार- स्‍टार्टअप महाकुंभ का दूसरा एडिशन आज से शुरू। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल उद्धाटन करेंगे।

दैनिक जागरण के कारोबार पन्‍ने की खबर है- पूनम गुप्‍ता आरबीआई की नई डिप्‍टी गवर्नर और जनसत्‍ता के खेल पन्‍ने की सुर्खी है- अर्जेंटीना के ब्‍यूनर्स आयर्स में भारतीय दल आज दस मीटर पिस्‍टल स्‍पर्धा से अपने अभियान की शुरूआत करेगा।

Editor

Recent Posts

भारतीय रेलवे ने 3,548 स्नातक-स्तरीय एनटीपीसी रिक्तियों की घोषणा की

भारतीय रेलवे ने रेलवे भर्ती बोर्ड (RRBs) द्वारा जारी केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचना (CEN) संख्या 06/2026…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री धन–धन्य कृषि योजना का आज एक वर्ष पूरा हुआ

प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना को आज एक वर्ष पूरा हो गया है। इस योजना की…

4 घंटे ago

रियाद हवाई अड्डे पर हुए हमले में 12 लोग मारे गए और तीन सौ से अधिक घायल हुए

सऊदी अरब में रियाद के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमले में 12 लोग मारे…

4 घंटे ago

शारदीय नवरात्रि का महापर्व आज से शुरू

शारदीय नवरात्रि का महापर्व आज से शुरू हो गया है। नौ दिन का यह धार्मिक…

4 घंटे ago

उत्तर रेलवे ने कहा- आज सभी रेल सेवाएं सामान्य समय सारणी के अनुसार संचालित होंगी

उत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु उपाध्याय ने बताया कि आज सभी रेलगाडि़यां अपने निर्धारित…

4 घंटे ago

भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी-20 क्रिकेट मैच आज

भारत आज इंदौर में वेस्टइंडीज के साथ तीसरा T-20 क्रिकेट मैच खेलेगा। यह मैच होलकर…

5 घंटे ago