आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी 3 अगस्त 2024

दिल्‍ली कोचिंग सेंटर हादसे की सीबीआई जांच नव भारत टाइम्‍स, राष्‍ट्रीय सहारा, हिन्‍दुस्‍तान और दैनिक भास्‍कर सहित अनेक अखबारों की सुर्खी बनी है। नव भारत टाइम्‍स लिखता है- हाई कोर्ट ने पुलिस को लगाई फटकार। दैनिक भास्‍कर लिखता है एमसीडी और पुलिस को फटकार। कोर्ट ने कहा- शुक्र है आपने पानी का चालान नहीं काटा।

नीट पेपर लीक मामले में सर्वोच्‍च न्‍यायालय का फैसला आज के अखबारों में पमुखता से है। हिन्‍दुस्‍तान ने न्‍यायालय के हवाले से लिखा है- पेपर लीक का दायरा सीमित था, नीट में धांधली नहीं, एनटीए सुधार करे। देशबन्‍धु ने इस मामले में न्‍यायालय का निर्देश दिया है- नीट यूजी परीक्षा के लिए मानक संचालन प्रक्रिया बनाए सरकार।

पेरिस ओलंपिक में मनु भाकर के 25 मीटर महिला पिस्‍टल के फाइनल मे पहुंचने की खबर अखबारों की सुर्खी बनी है। दैनिक भास्‍कर लिखता है- आज मेडल की हैट्रिक की आस। भारतीय हॉकी टीम की ओलंपिक में 52 साल बाद ऑस्‍ट्रेलिया पर जीत अखबारों ने पहले पन्‍नें पर सचित्र दी है। दैनिक ट्रिब्‍यून की टिप्‍पणी है- हॉकी में छाये साड्डे मुंडे।

हरिभूमि ने जश्‍न शीर्षक से लिखा है- 15 अगस्‍त को लालकिले पर 105 एमएम की लाइट फील्‍ड गन से दी जाएगी 21 तोपों की सलामी अमर उजाला पहले पन्‍ने के बॉटम स्‍प्रेड पर लिखता है- हमारा शुभांशु जाएगा अंतरिक्ष में, 40 साल बाद दूसरे भारतीय। वायुसेना के ग्रुप कैप्‍टन को अंतरिक्ष स्‍टेशन में ले जाएगी अमेरिकी एजेंसी नासा।

Editor

Recent Posts

सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने नागरिकों को सतर्क रहने और हवाई हमले की स्थिति में घरों में रहने की सलाह दी

सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और…

2 घंटे ago

भारत में बॉक्सिंग व्यवस्था को मज़बूत करने के लिए NSDF और SAI ने इंडियन ऑयल के साथ साझेदारी की

राष्ट्रीय खेल विकास कोष (एनएसडीएफ), भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने प्रतिभाओं…

2 घंटे ago

लद्दाख भारत का अभिन्न अंग है; चीन के इनकार से यह तथ्य नहीं बदल सकता: विदेश मंत्रालय

भारत ने आज फिर दोहराया कि लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग है, चीन…

3 घंटे ago

66वें राष्‍ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

66वें राष्‍ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने आज, 13 अक्टूबर 2026…

3 घंटे ago

आयुष मंत्रालय ने चार पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों में त्वचा सम्बंधी विकारों के उपचार के लिए दिशानिर्देश जारी किए

आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी में त्वचा सम्बंधी विकारों के प्रबंधन के…

3 घंटे ago