आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी 30 दिसंबर 2024

दैनिक भास्कर की सुर्खी है- जगमगाती तारों भरी रात के साथ इस साल को विदाई दीजिए और नए साल की नई सुबह को हो जाइये तैयार। पत्र लिखता है- लद्दाख में तारों का कुंभ, रात 2 बजे क्लिक की गई आकाशगंगा और तारों की तस्‍वीर। लेह से 300 किलोमीटर दूर हनले में 14 हजार फुट की ऊंचाई पर माइनस 21 डिग्री तापमान में कैद हुआ अद्भुत नजारा।

अमर उजाला सहित सभी अखबारों का शीर्षक है- भारत की अंतरिक्ष में एक और छलांग, स्पेडेक्स लॉन्च। अमरीका, रूस और चीन के विशेष क्लब में शामिल हो जाएगा भारत।

पिछले कुछ दिनों से जम्मू-कश्मीर में हो रही बर्फबारी की अधिकतर तस्‍वीरें अखबारो ने सचित्र प्रकाशित की हैं। राजस्थान पत्रिका लिखता है- बर्फ से ढके पहाड़ों की गोद में चले शिकारी।

नवभारत टाइम्स की सुर्खी है- नए साल का जश्न शुरू, बंदिशें, भीड़ और जाम भी। पहाड़ों में एन्ट्री के लिए कतार, होटलों की बुकिंग हुई फुल।

अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर के निधन का समाचार भी सभी अखबारों के प्रथम पृष्ठ पर है। हिन्दुस्तान लिखता है- भारत के खास मित्र रहे, जिमी कार्टर की मोहब्बत में हरियाणा का नसीराबाद गांव बन गया कार्टरपुरी।

Editor

Recent Posts

BCCI ने न्यूजीलैंड के साथ एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए पुरुष टीम की घोषणा की

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए…

55 मिनट ago

मालदीव ने मुद्रा विनिमय समझौते के तहत भुगतान अवधि बढ़ाने के लिए भारत का आभार व्यक्त किया

मालदीव ने मुद्रा अदला-बदली सुविधा के अंतर्गत तीन हजार करोड़ रुपये की पहली किस्त चुकाने…

1 घंटा ago

NIA ने असम IED मामले में परेश बरुआ और चार अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया

एनआईए ने असम के गुवाहाटी में आईईडी विस्फोटक मिलने के मामले में उल्फा (आई) प्रमुख…

1 घंटा ago

सरकार ने शहरी आवास मिशन के अंतर्गत 1.93 लाख आवासों को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के तहत 1 लाख 93 हजार से अधिक नए…

1 घंटा ago

सरकार ने पीएम केयर योजना के अंतर्गत बच्चों के लिए आधार कार्ड प्रमाणीकरण अनिवार्य किया

केंद्र सरकार ने पी.एम. केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत विशेष छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त…

1 घंटा ago

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

15 घंटे ago