आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी 30 जुलाई 2024

दिल्‍ली में कोंचिग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से सिविल सेवा की परीक्षा की तैयारी कर रहे तीन अ‍भ्‍यार्थियों की डूबने से हुई मौत की घटना के बाद संसद से लेकर ओल्‍ड राजेन्‍द्र नगर तक आक्रोश की खबर आज सभी अखबारों के प्रथम पृष्‍ठ पर है। राष्ट्रीय सहारा लिखता है- कोचिंग हादसा, आक्रोश के बीच एक्‍शन। हिन्‍दुस्‍तान की सुर्खी है- पुलिस ने पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया। गृह मंत्रालय ने जांच बैठाई।

संसद के मानसून सत्र के दौरान पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक की खबर भी दैनिक जागरण सहित अधिकतर अखबारों की सुर्खी है। दैनिक जागरण लिखता है। अभिमन्‍यु नहीं अर्जुन है जनता, राहुल गांधी ने कहा- बजट का म‍कसद बडे व्‍यवसायों को प्रोत्‍साहन देना। वहीं पत्र ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के इन शब्‍दों को प्रकाशित किया है कि अग्निपथ योजना पर देश को गुमराह कर रहे हैं राहुल।

सबकी आय प्रतिमाह एक लाख 25 हजार होने पर ही विकसित होगा भारत। 2047 तक तीस ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी जरूरी राजस्‍थान पत्रिका की खबर है।

दस दिन बिना बैग के स्‍कूल जायेंग बच्‍चे, गांव और पार्क देखेंगे, मस्‍ती की होगी पाठशाला। शिक्षा मंत्रालय ने कक्षा छठी से आठवी तक के लिए जारी किये दिशानिर्देश नवभारत टाइम्‍स की खबर है।

Editor

Recent Posts

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली और पी8आई विमान के डिपो स्तरीय निरीक्षण के लिए 858 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…

8 मिनट ago

पंचायती राज संस्थानों को सुदृढ़ बनाने के लिए गोवा और महाराष्ट्र को पंद्रहवें वित्त आयोग से 592 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान मिला

केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…

12 मिनट ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समयसीमा छह अप्रैल तक बढ़ाई

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…

2 घंटे ago

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज नई दिल्ली में महाराष्ट्र के कृषि मंत्री दत्तात्रय विठोबा भरणे ने मुलाकात की

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज नई दिल्ली में महाराष्ट्र के कृषि मंत्री…

2 घंटे ago

पीयूष गोयल ने WTO में सुधारों को पारदर्शी, समावेशी और सदस्य-संचालित प्रक्रिया के माध्यम से लागू करने का आह्वान किया, जिसमें विकास को केंद्र में रखा जाए

विश्व व्यापार संगठन(डब्ल्यूटीओ) का 14वां मंत्रिस्तरीय सम्मेलन 26 मार्च 2026 को कैमरून के याउंडे में…

2 घंटे ago