आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 30 मई 2025

भारत द्वारा पाकिस्‍तान का बातचीत का प्रस्‍ताव ठुकराने को आज के सभी अखबरों ने मुख पृष्‍ठ पर दिया है। दैनिक जागरण की सुर्खी है-भारत ने शहबाज की वार्ता पेशकश को फिर ठुकराया, कहा- पहले आतंक‍ियों को सौंपे। विदेश मंत्रालय ने कहा- जम्‍मू कश्‍मीर पर कोई भी बातचीत सिर्फ पाकिस्‍तान के अवैध कब्‍जे वाले जम्‍मू-कश्‍मीर को लौटाने पर होगी।

पीओके खुद बनेगा भारत का हिस्‍सा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के इस बयान को पंजाब केसरी ने दि‍या है। “ऑपरेशन सिंदूर” अभी खत्‍म नहीं, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के ये शब्‍द राष्‍ट्रीय सहारा में है। पश्चिम बंगाल की जनसभा में पीएम ने कहा- हमने पाकिस्‍तान को उसके घर में घुसकर तीन बार मारा।

एलन मस्‍क ने छोड़ा ट्रंप का साथ, सलाहकार पद से दिया इस्‍तीफा- दैनिक ट्रि‍ब्‍यून की ख़बर है। चुनौतियों के बावजूद सबसे तेज बढ़ने वाली अर्थव्‍यवस्‍था रहेगा भारत।

भारतीय रिजर्व बैंक की सालाना रिपोर्ट के हवाले से अमर उजाला लिखता है- वैश्विक आर्थ‍िक चुनौतियों के बावजूद मजबूत आर्थिक बुनियादी ढांचे, बेहतर वित्‍तीय क्षेत्र और सतत विकास का मिलेगा लाभ।

Editor

Recent Posts

भारतीय सेना ने आज मानवरहित हवाई प्रणाली और मंडराने वाली युद्धक सामग्री के लिए प्रौद्योगिकी रोडमैप का अनावरण किया

भारतीय सेना ने आज मानवरहित हवाई प्रणाली और मंडराने वाली युद्धक सामग्री के लिए प्रौद्योगिकी…

9 घंटे ago

सेबी अध्यक्ष ने कॉर्पोरेट गवर्नेंस में कमियों और स्वतंत्र निदेशकों के क्षमता निर्माण पर जोर दिया

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड- सेबी के अध्यक्ष तुहिन कांता पांडे ने कॉर्पोरेट गवर्नेंस में…

9 घंटे ago

पंजाब पुलिस ने गुजरात एटीएस के साथ मिलकर आई.एस.आई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया

पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस शाखा ने गुजरात के आतंकवाद-रोधी दस्ते-एटीएस के साथ मिलकर आई.एस.आई…

9 घंटे ago

भारतीय तटरक्षक बल के लिए FPV-4 जहाज़ निर्माण की आधारशिला रखने का समारोह और FPV-7 की प्लेट कटाई समारोह संपन्न

भारतीय तटरक्षक बल के 14 एफपीवी परियोजना (यार्ड 16501-14) के अंतर्गत 4 तेज़ गति वाले…

9 घंटे ago

भारत ने वर्ष 2025-26 में पवन ऊर्जा में अब तक की सबसे अधिक वार्षिक वृद्धि 6.05 गीगावाट प्राप्त की

भारत ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान पवन ऊर्जा क्षमता में अब तक की सबसे…

9 घंटे ago

भारतीय रेल ने विभिन्न रेलवे जोन में सुरक्षा प्रणाली कवच लगाने और सिग्नलिंग आधुनिकीकरण के लिए 1,364.45 करोड़ रुपये स्वीकृत किए

भारतीय रेल ने अपने समूचे नेटवर्क में सुरक्षा, सिग्नलिंग और संचार ढांचे को सुदृढ बनाने…

9 घंटे ago