अमरीका और चीन पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर तकरार की खबरें आज समाचार पत्रों की सुर्खियां बनी हुई हैं। हरिभूमि का शीर्षक है- राहुल गांधी के बयान पर जयशंकर का कड़ा पलटवार, दुनिया में धूमिल हुई भारत की छवि। इस खबर पर वीर अर्जुन का शीर्षक है- संसद में राहुल पर भड़के किरेन रिजीजु, कहा- नेता प्रतिपक्ष का अमरीका को लेकर दिया गया बयान तथ्यहीन। जबकि राष्ट्रपति पर विवादित टिप्पणी मामले में नवभारत टाइम्स और लोकसत्य का शीर्षक है- सोनिया और पप्पू यादव के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस।
दिल्ली में चुनावी प्रचार थमने को लेकर भी समाचार पत्रों के प्रथम पृष्ठ सुर्खियों से भरे पड़े हैं। दैनिक भास्कर का शीर्षक है- प्रचार थमा, अंतिम दिन पार्टियों ने पूरी ताकत झोंकी, मतदान कल। जबकि हिन्दुस्तान की सुर्खी है- प्रचार के अंतिम दिन भाजपा की 25, आप की 12 और कांग्रेस की 10 रैलियां और रोड़ शो।
अब तक 35 करोड़ शीर्षक से राष्ट्रीय सहारा ने लिखा है- सरकार को महाकुंभ संपन्न होने तक श्रद्धालुओं की संख्या 50 करोड़ पार होने की उम्मीद।
राष्ट्र आज वर्ष 1919 में पंजाब के अमृतसर स्थित जलियांवाला बाग में ब्रिटिश अधिकारी रेजिनाल्ड…
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की दो दिन की संयुक्त अरब अमीरात यात्रा सम्पन्न हो…
हॉर्मुज जलमडरुमध्य को ब्लॉक करने की राष्ट्रपति ट्रम्प की घोषणा के बाद अमरीकी सेना आज…
भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास 'दुस्तलिक' के 7 वें संस्करण के लिए…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया…
प्रख्यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष…