प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राजधानी दिल्ली में 45 सौ करोड रुपये की परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास करने के समाचार को दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान और दैनिक जागरण ने पहली सुर्खी बनाया है। वहीं, देशबन्धु, राष्ट्रीय सहारा, दैनिक ट्रिब्यून और वीर अर्जुन ने आम आदमी पार्टी पर प्रधानमंत्री के इन शब्दों – कट्टर बेईमान लोगों ने दिल्ली को आप-दा में धकेला, को प्रमुखता दी है। अमर उजाला ने अनुमान लगाया है- अगले हफ्ते हो सकती है दिल्ली विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा।
पंजाब केसरी की सुर्खी है- संपत्ति का अधिकार संवैधानिक अधिकार, पर्याप्त मुआवजा दिए बिना सम्पत्ति से वंचित नहीं किया जा सकता।
हरिभूमि की खबर है- वंदे भारत 180 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौडने के लिए तैयार। तीन दिन का परीक्षण सफल।
इकोनॉमिक टाईम्स की सुर्खी है- कर्ज चुकाने के लिए कर्ज लेने पर लगेगी लगाम। आरबीआई का शिकंजा।
कासगंज में चंदन गुप्ता हत्याकांड के 28 दोषियों को उम्रकैद के समाचार को दैनिक जागरण और जनसत्ता सहित कई अखबारों ने प्रमुखता दी है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए कहा है…
भारतीय नौसेना ने दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि स्थित समुद्री युद्ध पद्धति केंद्र में आईओएनएस समुद्री…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर नजर रखने और वहां…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ…
मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने दुबई…
यमन के हौसीयों ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच इस्राएल को निशाना बनाते…