महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव से जुड़ी खबरों पर सभी अखबारों की नज़र है। हिन्दुस्तान ने पहले पन्ने पर गृहमंत्री का बयान दिया है- भाजपा झारखंड में यूसीसी लागू करेगी, जनजाति बाहर रहेंगी। जमीन हड़पने वाले बाग्लादेशी घुसपैठिए बाहर खदेड़े जाएंगे। जनसत्ता ने लिखा है- शाह ने भाजपा का घोषणा पत्र जारी किया। वीर अर्जुन ने वादों की बात की है- लिखा है उद्योग और खादानों के कारण विस्थापित हुए लोगों के पुनर्वास के लिए विस्थापन आयोग का होगा गठन।
जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले की खबर भी तस्वीरों के साथ अख़बारों के पहले पन्ने पर है। पंजाब केसरी के शब्द हैं- श्रीनगर में ग्रेनड ब्लास्ट, संडे मार्केट इलाके में हुए हमले में ग्यारह लोग घायल, दो दिन में दूसरी वारदात, उमर अब्दुल्ला ने कहा- आतंकियों की कायराना हरकत।
लोकसत्य ने विदेश मंत्री के हवाले से लिखा है- भारत चीन सीमा पर सैनिकों की वापसी में प्रगति, वास्तविक नियंत्रण के आस-पास बड़ी संख्या में चीनी सैनिक तैनात, बदले में हमने भी जवाबी तैनाती की है।
दैनिक जागरण ने अपने सिटी पन्ने पर लिखा है- छठ पूजा की तैयारियां जोरो पर, घाटों का किया जा रहा है सुन्दरीकरण।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज स्व-गणना पूरी कर ली, जो वर्ष 2027 की जनगणना के…
रक्षा मंत्रालय ने, एमओडी (वित्त), अधिग्रहण प्रकोष्ठ, रक्षा सेवाओं और रक्षा लेखा विभाग के संयुक्त…
वस्त्र मंत्रालय ने परिधान/वस्त्रों और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए राज्य एवं केंद्रीय करों…
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने चेतावनी दी है कि मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से…
देश में राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना के विकास की दिशा में निरंतर प्रयास करते हुए भारतीय…
भारत के कोयला गैसीकरण रोडमैप को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के…