प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की त्रिनिदाद और टोबैगो यात्रा का समाचार अधिकतर अखबारों के पहले पन्ने पर है। अमर उजाला की सुर्खी है- पोर्ट ऑफ स्पेन में घोषणा करते हुए कहा- छठी पीढी तक को मिलेंगे ओसीआई कार्ड। हरिभूमि और देशबन्धु ने प्रधानमंत्री मोदी के हवाले से लिखा है- पीएम कमला प्रसाद “बिहार की बेटी”। राष्ट्रीय सहारा, दैनिक ट्रिब्यून और वीर अर्जुन ने प्रधानमंत्री के इन शब्दों को दिया है- नए भारत के लिए आकाश भी सीमा नहीं है।
भारत एक साथ तीन दुश्मनों से लडा। उप सेना प्रमुख का यह बयान, हिन्दुस्तान, अमर उजाला, जनसत्ता, पंजाब केसरी और देशबन्धु की पहली सुर्खी है। बोले- चीन ने पाकिस्तान को लाईव डाटा और तुर्किए ने ड्रोन दिए। दैनिक भास्कर और दैनिक ट्रिब्यून की खबर है- ऑपरेशन सिंदूर में चीन ने टेस्ट किए अपने हथियार। राजस्थान पत्रिका ने लिखा है – हम पाकिस्तान से ही नहीं, उसके मददगार तुर्किए और चीन से भी लडे। राष्ट्रीय सहारा और हरि भूमि के शब्द हैं- भारत- पाक संघर्ष को लैब की तरह यूज किया चीन ने।
नवभारत टाइम्स और अमर उजाला के अनुसार नौसेना को मिली पहली महिला फाइटर पायलट। अगले वर्ष सब लेफ्टिनेंट आस्था पूनिया बनाएंगी रिकॉर्ड।
दैनिक जागरण के कारोबार पन्ने की खबर है – भारत का विदेशी मुद्रा भंडार चार अरब 84 करोड डॉलर बढा।
विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कहा है कि भारत और कनाडा द्विपक्षीय संबंधों को…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन आज तिरुवनंतपुरम में श्री उथराडोम थिरुनल (एसयूटी) एकेडमी ऑफ मेडिकल साइसेंज…
भारतीय नौसेना के अग्रिम पंक्ति के स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस सह्याद्रि और मिसाइल कार्वेट आईएनएस कुलिश…
भारतीय वायु सेना ने कल आयोजित उद्घाटन समारोह के बाद जोधपुर वायु सेना स्टेशन पर…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 27 सितंबर, 2026 को नई दिल्ली में एक रक्षा सम्मेलन…