आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 5 मार्च 2025

क्रिकेट में भारत के 5वीं बार चैंपियन ट्रॉफी फाइनल में पहुंचने की खबर आज सभी अखबारों की पहली सुर्खी बनी है। अमर उजाला लिखता है- चौदह साल का दम्‍भ चूर टीम इंडिया पांचवीं बार फाइनल में। राजस्‍थान पत्रिका की सुर्खी है- शमी ने दिखाया, दर्द के आगे जीत है, विराट ने बताया क्‍यों कहते हैं, चेज मास्‍टर।

गुजरात के जामनगर में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा वन्‍य जीव बचाव पुर्नवास और सरंक्षण केन्‍द्र- वनतारा का उद्धाटन सभी अखबारों ने सचित्र प्रकाशित किया है। हरिभूमि की सुर्खी है- प्रधानमंत्री ने शेरों के साथ बिताए कुछ पल।

डोनल्‍ड ट्रंप और वोलोदिमीर जेलेंस्‍की के बीच तीखी बहस के बाद, अमरीका ने यूक्रेन को सैन्‍य मदद देने पर लगाई रोक जनसत्‍ता की खबर है।

महाकुंभ में एक सौ तीस नावों के मालिक ने 45 दिन में कमाए तीस करोड़ रुपये, दैनिक भास्‍कर की सुर्खी है। 1980 के बाद हिन्‍द महासागर में दोगुना बढा नाइट्रोजन प्रदूषण अमर उजाला की खबर है। पत्र लिखता है- वायु प्रदूषण से प्रभावित हो रहा समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र, जलीय जीवों के लिए बना खतरा।

अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस से दिल्‍ली प्रदेश में महिला सम्‍मान निधि योजना की होगी शुरूआत, ऑनलाइन पंजीकरण करके महिलाओं के खाते में 2500 रुपये भेजने की है तैयारी, राष्‍ट्रीय सहारा की सुर्खी है।

दैनिक जागरण ने जम्‍मू-कश्‍मीर के बारामुला में हिमपात के दौरान बर्फ से ढ़की सड़क से गुजरते एक व्‍यक्‍ति की मनमोहक तस्‍वीर प्रकाशित की है। पत्र लिखता है-बर्फ की चादर से ढ़की सड़क।

Editor

Recent Posts

देश के औद्योगिक उत्पादन में वार्षिक आधार पर 8 प्रतिशत की वृद्धि

देश में इस वर्ष अगस्‍त में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापे गए औद्योगिक उत्पादन…

11 घंटे ago

भारत-फिजी संयुक्त कार्य समूह की दूसरी द्विपक्षीय बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई

भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर,…

12 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे के 6 किमी लंबी बारबिल-बोलानी खदान दोहरीकरण परियोजना के लिए 122 करोड़ रुपये मंज़ूर किए

भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे की 6 किलोमीटर लंबी बारबिल-बोलानी खदान दोहरीकरण परियोजना को…

12 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने वाराणसी मंडल के 614.75 किलोमीटर मार्ग पर ‘कवच 4.0’ के लिए 223 करोड़ रुपये मंज़ूर किए

स्वदेशी तकनीक के ज़रिए रेलवे सुरक्षा को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम…

12 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार – CT (आतंकवाद-रोधी) नीति और रणनीति’ पर आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार - CT (आतंकवाद-रोधी) नीति…

12 घंटे ago