पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भारत के चिनाब नदी पर प्रवाह रोकने की खबर को लगभग सभी अखबारों ने अपनी सुर्खी बनाया है। हिन्दुस्तान लिखता है- पाक पर जल प्रहार, भारत ने बगलिहार बांध से चिनाब का प्रवाह रोका। नवभारत टाइम्स ने सुर्खी दी है- चिनाब का फ्लो रोका, झेलम पर भी तैयारी, पाकिस्तान पर वॉटर अटैक।
अखबारों ने विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर के यूरोप को लेकऱ इस बयान को भी अपनी सुर्खी बनाया है- हमें भागीदार चाहिए, उपदेशक नहीं। राष्ट्रीय सहारा लिखता है- भारत के साथ गहरे संबध विकसित करने के लिए यूरोप को संवेदनशीलता और पारस्परिक हितो को ध्यान में रखना चाहिए।
देशबंधु ने सुधार शीर्षक से भारत निर्वाचन आयोग की ओर से एक नया और आसान डिजिटल प्लेटफॉम लाने की खबर को विस्तार से दिया है। पत्र लिखता है इस ऐप से चुनाव से जूडी सभी सेवाए एक ही जगह मिलेंगी।
दैनिक जागरण ने केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सी.बी.एस.ई द्वारा पुनर्मूल्यांकन और अंक सत्यापन की प्रकिया को आसान बनाने की खबर को विस्तार से दिया है, पत्र लिखता है विद्यार्थी परिणाम जारी होने के बाद सत्यापन से पहले अपनी उत्तर पुस्तिका की फोटोकोपी प्राप्त कर सकेंगे। इसके बाद छात्र अंक सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकेंगे।
भारतीय रिज़र्व बैंक आज अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा। कई विशेषज्ञों का मानना…
भारत ने वेस्टइंडीज को पहले टी-ट्वेंटी मैच में 8 विकेट से हरा दिया है। कल…
वायुसेना उपप्रमुख के पद पर कार्यरत एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएम, वीएसएम 29वें…
सोने की संगठित तरीके से तस्करी के खिलाफ अपनी निरंतर कार्रवाई को जारी रखते हुए,…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज इंडिया मोबाइल कांग्रेस से पहले सेवा तीर्थ में ग्लोबल सिस्टम…
थल सेना अध्यक्ष (सीओएएस) जनरल धीरज सेठ ने आज नई दिल्ली में संयुक्त भारत-अर्जेंटीना सेना…