वायरल न्यूज़

आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 6 जनवरी 2025

दिल्ली में 12 हजार दो सौ करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास आज के सभी समाचार पत्रों के मुख्य पृष्ठ पर है। नवभारत टाइम्स की सुर्खी है- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों रैपिड रेल नमो भारत के दिल्ली रूट की शुरूआत। अमर उजाला का कहना है- दिल्ली पहुंची नमो भारत, मेरठ तक आवाजाही आसान। वहीं जनसत्ता ने परिवर्तन रैली में आम आदमी पार्टी पर प्रधानमंत्री के प्रहार को दिया है- केंद्र से लड़कर आप-दा वालों ने दिल्ली के 10 साल बर्बाद किये। हिन्दुस्तान ने पीएम मोदी के हवाले से लिखा है- दिल्ली की योजनाएं जारी रहेंगी।

भारत बनेगा उच्च शिक्षा का भी हब। राजस्थान पत्रिका के अनुसार सरकार ने देश के उच्च शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ाई के इच्छुक विदेशी विद्यार्थियों के लिए दो स्पेशल कैटेगरी के वीज़ा का किया ऐलान।

विदेश में छिपे वान्टेड की धरपकड़ के लिए आएगा भारतपोल, जुड़ेगी हर जांच एजेंसी। नवभारत टाइम्स लिखता है- इंटरपोल की तर्ज पर सीबीआई ने बनाया पोर्टल।

अविवाहित जोड़े अब नहीं ले सकेंगे ओयो में कमरा, दैनिक जागरण सहित कई अखबारों में है। होटलों का संचालन करने वाली कंपनी ओयो ने नई चेक-इन नीति तैयार की। देना होगा रिश्ते का वैध प्रमाण।

चित्रकूट में 80 एकड़ में बना रहा है रामायण पार्क, भगवान की 151 फीट ऊंची प्रतिमा बनेगी। दैनिक भास्कर ने लिखा है- मध्य प्रदेश सरकार की चित्रकूट को विश्व स्तरीय धार्मिक और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना।

Editor

Recent Posts

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…

9 घंटे ago

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…

9 घंटे ago

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (SIOFA) में भारत के प्रवेश को मंजूरी दी

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…

9 घंटे ago

पाकिस्तान मूल के 73 लाख किलोग्राम से अधिक सेंधा नमक के अवैध आयात का भंडाफोड़; चार गिरफ्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…

10 घंटे ago

NIPER रायबरेली और एस्ट्राजेनेका इंडिया ने 25 उभरते भौगोलिक क्षेत्रों में नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को सुदृढ़ करने के लिए साझेदारी की

देश की नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक ​​परीक्षणों में देश की…

10 घंटे ago

सरकार ने IDBI बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को मंजूरी दी

आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…

10 घंटे ago