आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 6 मार्च 2025

केन्‍द्र सरकार द्वारा उत्तराखंड के धार्मिक स्‍थलों केदारनाथ और हेमकुंड साहिब के लिए परियोजनाओं को मंजूरी मिलने का समाचार आज सभी अखबारों की सुर्खी बनी है। राष्‍ट्रीय सहारा लिखता है- सोनप्रयाग से केदारनाथ 36 मिनट में, केंद्र सरकार ने छह हजार आठ सौ 11 करोड़ की दो रोपवे परियोजनाओं को दी मंजूरी। हिन्‍दुस्‍तान की खबर है- केदारनाथ धाम की नौ घंटे की कठिन चढाई से मुक्ति मिलेगी।

तेजस के पायलट 50 हजार फीट की ऊंचाई पर भी आसानी से ले सकेंगे सांस, परीक्षण सफल। इंटीग्रेटेट लाइफ सपोर्ट सिस्‍टम से पारंपरिक सिलेंडर आधारित आक्‍सीजन पर निर्भरता होगी खत्‍म – अमर उजाला की खबर है।

सुनिता विलियम्‍स के जल्‍द अंतरिक्ष से लौटने की खबर सभी समाचार पत्रों की सुर्खी है। हिन्‍दुस्‍तान लिखता है – महीने के अन्‍त तक धरती पर लौट आएंगी सुनीता।

दैनिक भास्‍कर ने जापान में चैरी ब्‍लॉसम फूलों का सौंदर्य चारों ओर नजर आने की तस्‍वीरें प्रकाशित की हैं। पत्र लिखता है – जापान में पिंक वंडर फैस्‍टिवल शुरू। मौसम विभाग के अनुसार इस वर्ष चैरी ब्‍लॉसम का मौसम पहले से ज्‍यादा लंबा होगा।

दैनिक जागरण ने जम्‍मू कश्‍मीर के सोनमर्ग के सरबल क्षेत्र में भारी हिमस्‍खलन की तस्‍वीर प्रकाशित की है। पत्र लिखता है – सोनमर्ग में हिमस्‍खलन, सतर्क रहने का दिया निर्देश। हरि भूमि ने राजधानी दिल्‍ली में तेज हवाएं चलने की खबर प्रकाशित की है।

Editor

Recent Posts

इस्राएल द्वारा ईरान के महत्वपूर्ण इस्पात, बिजली और परमाणु स्थलों पर हमले से पश्चिम एशिया में तनाव बना हुआ है

इस्राएल द्वारा कल रात ईरान के प्रमुख इस्पात, बिजली और परमाणु संयंत्रों पर हमले तेज…

4 घंटे ago

IPL का 19वां संस्करण आज से बेंगलुरु में शुरू, उद्घाटन मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से

इंडियन प्रीमियर लीग- आईपीएल का 19वां संस्करण आज से शुरू हो रहा है। उद्घाटन मैच…

4 घंटे ago

लद्दाख के ज़ोजिला दर्रे के पास हिमस्खलन में कई वाहन फंसने से सात लोगों की मौत

केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट जोजिला पास…

4 घंटे ago

भारत सरकार ने RBI के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही के लिए सरकार की ऋण योजना

भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली…

5 घंटे ago

ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (OICL) ने वित्त वर्ष 2025–2026 में ₹20,000 करोड़ से अधिक का सकल प्रीमियम हासिल किया

ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (ओआईसीएल) ने वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए ₹20,000 करोड़ के ग्रॉस…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया संकट की उभरती स्थिति के मद्देनज़र तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने हाल के पश्चिम एशिया घटनाक्रम और भारत पर उसके संभावित प्रभाव…

5 घंटे ago