आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 7 जनवरी 2025

छत्तीसगढ़ में बडा नक्‍सली हमला एचएमपीवी वायरस से देश में बच्‍चों के संक्रमित होने और कनाडा के प्रधानमंत्री के इस्‍तीफे की खबर आज के समाचार-पत्रों की सुर्खियां बनी हुई हैं। दैनिक जागरण ने शहीद जवानों के चित्र देते हुए शीर्षक दिया है- बीजापुर में न‍क्‍सलियों के आईईडी विस्‍फोट में आठ जवान शहीद। पत्र लिखता है- अबूझमाड से लौट रहे, डीआरजी के जवानों को बनाया निशाना, वाहन चालक भी मारा गया। इस खबर पर अमर उजाला ने लिखा है- 76 किलो आइईडी के धमाके से बना दस फीट गहरा गड्ढा, वाहन के परखच्‍चे उडे।

चीन में सर्वप्रथम पाये गये एचएमपीवी वायरस से देश में बच्‍चों के संक्रमित होने का समाचार भी आज लगभग सभी समाचार-पत्रों में छाया हुआ है। जनसत्ता लिखता है- भारत में एचएमपीवी विषाणु संक्रमण की दस्‍तक। कर्नाटक, तमिलनाडु व गुजरात में पांच मामले मिलें। जबकि लोकसत्‍य की सुर्खी है- कोरोना जैसे चीनी वायरस के भारत में छह केस।

कनाडा के प्रधानमंत्री के इस्‍तीफे की खबर भी आज सुर्खियां बनी हुई हैं। इस खबर पर राजस्‍थान पत्रिका लिखता है- खालिस्‍तान समर्थन पडा भारी, भारत विरोधी जस्टिन ट्रूडो को देना पडा इस्‍तीफा।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक जनसभा को संबोधित करते…

27 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि मौजूदा समय चुनौतीपूर्ण है, कोविड काल की तरह मौजूदा संकट से भी उबर जाएगा भारत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए कहा है…

4 घंटे ago

कोच्चि स्थित दक्षिणी नौसेना कमान में आईओएनएस समुद्री अभ्यास (IMEX) टीटीएक्स 2026 का आयोजन किया गया

भारतीय नौसेना ने दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि स्थित समुद्री युद्ध पद्धति केंद्र में आईओएनएस समुद्री…

5 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने पश्चिम एशिया की स्थिति और भारत पर उसके असर की समीक्षा के लिए IGOM की पहली बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर नजर रखने और वहां…

10 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ…

10 घंटे ago

ईरान ने दुबई में अमरीकी सेना के दो ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए

मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने दुबई…

10 घंटे ago