आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 8 मई 2025

भारतीय सेना द्वारा पाकिस्‍तान में आतंकी ठि‍कानों को ध्‍वस्‍त करने की खबर आज के सभी समाचार पत्रों ने अलग-अलग शीर्षकों से प्रकाशित की है। दैनिक भास्‍कर, कर्नल सोफि‍या कुरैशी और विंग कमांडर व्‍योमिका सिंह के चित्र के साथ लिखता है। दुनिया ने देखा सिंदूर का शौर्य। जनसत्‍ता ने ऑपरेशन सिंदूर का ब्‍यौरा देने वाली कर्नल सौफिया और विंग कमांडर व्‍योमिका सिंह के चित्र के साथ दिया है नारी शक्ति देश की आवाज़। लोकसत्‍य ने सुर्खी दी है- ऑपरेशन सिंदूर-जय हिंद की सेना, आतंकियों को चुन चुन कर मारा। आतंकी अजहर मसूद के खानदान का खात्‍मा। वहीं, दैनिक जागरण और अमर उजाला लिखता है- 25 मिनट, 24 मिसाइलें और आतंकी ढ़ेर। नवभारत टाइम्‍स की सुर्खी है- जहां पहलगाम के आतंकियों ने ट्रेनिंग ली, वह कैंप भी ज़मीदोज़, ऑपरेशन सिंदूर से न्‍याय नारी शक्ति ने सुनाई शौर्य की कहानी। हिन्‍दुस्‍तान ने भारत की कार्रवाई के बाद मुरीदके स्थित आंतकी ठिकानों के ध्‍वस्‍त हुए चित्र के साथ लिखा है- म‍िट्टी में ही मिला डाला।

सभी समाचार पत्रों ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी इस संदेश को अपने पहले पृष्‍ठ पर प्रकाशित किया है- बर्दाश्‍त नहीं करेंगे आंतकवाद। अमर उजाला लिखता है- प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की अपेक्षा थी, यह तो करना ही था। हरिभूमि ने लिखा है- आधुनिक मिसाइलों से हमले कर बदला लिया, कैबिनेट की बैठक में मेजें थपथपाकर सेना के अदम्‍य साहस का किया गया समर्थन।

Editor

Recent Posts

भारत ने आतंकी गुट के समर्थन में पाकिस्तान के बयान को सिरे से खारिज किया

भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्‍यों के समर्थन में पाकिस्‍तान की ओर से…

9 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में की सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता

सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…

9 घंटे ago

डाक विभाग ने ट्राइफेड के साथ साझेदारी कर पूरे भारत में आदिवासी उत्पादों के ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने का निर्णय लिया

आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…

11 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने सीमा सड़क संगठन पर विचार-विमर्श के लिए रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…

11 घंटे ago