वायरल न्यूज़

आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी 8 नवंबर 2024

सरकारी नौकरी में भर्ती प्रक्रिया को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आज के सभी समाचार पत्रों में प्रमुखता से है। हिन्‍दुस्‍तान की सुर्खी है- भर्ती प्रक्रिया के बीच में नियम नहीं बदल सकते। वहीं अमर उजाला सुप्रीम कोर्ट के हवाले से लिखता है- सरकारी नौकरी की भर्ती प्रक्रिया में बदलाव तभी संभव है जब मौजूदा नियम इसकी अनुमति देते हों।

केन्‍द्र जल्‍द ही आतंक रोधी नीति लाने की तैयारी में, केन्‍द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस बयान को सभी समाचार पत्रों ने अपने प्रथम पृष्‍ठ पर सचित्र दिया है। लोकसत्‍य लिखता है- आतंकवाद के खिलाफ मोदी सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति, गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- हम आतंकवाद को खत्‍म करने के लिए प्रतिबद्ध।

पराली जलाने पर अब देना होगा दोगुना जुर्माना। दिल्‍ली एनसीआर में बढते प्रदूषण के बीच केन्‍द्र सरकार के इस फैसले को राष्‍ट्रीय सहारा, दैनिक ट्रिब्यून और अमर उजाला सहित सभी अखबारों ने पहले पन्‍ने पर प्रकाशित किया है। दैनिक जागरण लिखता है- दिल्‍ली, हरियाणा, उत्‍तर प्रदेश और पंजाब के किसानों पर तत्‍काल प्रभाव से नियम लागू। पांच एकड से अधिक भूमि वाले किसानों से पराली जलाने पर वसूलें जाएंगे तीस हजार रुपये।

विदेशी निवेश उल्‍लंघन जांच के तहत अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी ई-कामर्स कंवपनियों के विक्रेताओं के यहां छापे राष्‍ट्रीय सहारा की पहली खबर है पत्र लिखता है- बीस स्‍थानों पर छापे। ट्रंप के सबसे विश्‍वस्‍त भारतवंशी कश्‍यप काश बन सकते हैं सीआइए चीफ दैनिक जागरण की खबर है।

राजस्‍थान पत्रिका ने हुरून इंडिया फिलैंथ्रोपी लिस्‍ट के माध्‍यम से लिखा है- टेक उद्योगपति शिव नाडर देश के सबसे बडे दानवीर, रोजाना दान किये, पांच करोड़ 90 लाख रुपये, अंबानी परिवार दूसरे स्‍थान पर।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक जनसभा को संबोधित करते…

53 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि मौजूदा समय चुनौतीपूर्ण है, कोविड काल की तरह मौजूदा संकट से भी उबर जाएगा भारत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए कहा है…

5 घंटे ago

कोच्चि स्थित दक्षिणी नौसेना कमान में आईओएनएस समुद्री अभ्यास (IMEX) टीटीएक्स 2026 का आयोजन किया गया

भारतीय नौसेना ने दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि स्थित समुद्री युद्ध पद्धति केंद्र में आईओएनएस समुद्री…

5 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने पश्चिम एशिया की स्थिति और भारत पर उसके असर की समीक्षा के लिए IGOM की पहली बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर नजर रखने और वहां…

10 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ…

10 घंटे ago

ईरान ने दुबई में अमरीकी सेना के दो ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए

मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने दुबई…

10 घंटे ago