ऑपरेशन सिंदूर से बोखलाए पाकिस्तान द्वारा भारत के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की खबर प्रकाशित की है। जनसत्ता लिखता है- सुदर्शन चक्र से पस्त हुआ पाक, एक साथ कई शहरों को निशाना बनाने की कोशिश की। जम्मू, पठानकोट, चंडीगढ, जलंधर, जैसलमेर, उत्तरलाई और भुज पर दागी मिसाइल, कई शहरों में ब्लैक आउट। हरि भूमि की सुर्खी है- लाहौर पर बडा हमला, पाक का मिटना तय। ऑपरेशन सिंदूर की आधिकारिक जानकारी लोगों तक पहुचाने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी की खबर अमर उजाला ने प्रकाशित की है। पत्र लिखता है- शीर्ष कोर्ट ने कर्नल सोफिया की सराहना कर महिला अफसरों को दिया स्थायी कमीशन।
एक करोड के इनामी समेत 10 माओवादी मुठभेड में ढेर, पांच जवान भी बलिदान, छत्तीसगढ, तेलंगाना सीमा पर संयुक्त अभियान के 18वें दिन ग्रहाउंड बल को कामयाबी- दैनिक जागरण की सुर्खी है।
बढने लगी उमस, आज बूंदाबांदी का है अनुमान, येलो अलर्ट जारी- नवभारत टाइम्स की सुर्खी है।
हिन्दुस्तान ने मौसम का मिजाज शीर्षक से लिखा है राजधानी में आज आंधी और बारिश की संभावना।
बिल गेट्स दान करेंगे नौ लाख करोड की दौलत का 99 प्रतिशत हिस्सा, 69 साल के उद्यमी ने किया 2045 तक फाउंडेशन बंद करने का फैसला- दैनिक भास्कर की सुर्खी है।
देश के सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर अक्टूबर में बढ़कर 4 महीने के उच्चतम स्तर…
नीति आयोग और ड्यूश गेसेलशाफ्ट एफयूआर इंटरनेशनेल जुसामेनरबीट (जीआईजेड) जीएमबीएच ने 3 नवंबर 2026 को…
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज वित्तीय वर्ष 2026-27 से…
प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विशेष पॉक्सो न्यायालयों सहित फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालयों…
संगठनात्मक आवश्यकताओं और कार्यकारी/सामरिक दक्षता के उद्देश्य से किए गए एक वस्तुनिष्ठ मूल्यांकन से यह…
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (टीआरएआई) ने आज 'नेटवर्क अनुभव प्लेटफॉर्म' का शुभारंभ किया है। यह…