आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी 9 नवंबर 2024

अख़बारों ने आज अलग-अलग ख़बरों को प्रमुखता दी है। दैनिक जागरण, नवभारत टाइम्‍स, राष्‍ट्रीय सहारा, जनसत्‍ता और वीर अर्जुन ने महाराष्‍ट्र में चुनावी सभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के इस बयान को सुर्खी बनाया है- दुनिया की कोई भी ताकत अनुच्‍छेद-370 को बहाल नहीं कर सकती। वहीं, हिन्‍दुस्‍तान ने प्रधानमंत्री के इन शब्‍दों को दिया है- ‘एक हैं तो सेफ हैं’।

देशबंधु ने रांची में राहुल गांधी के चुनावी बयान को सुर्खी बनाया है- हम संविधान बचाने के लिए लड़ रहे हैं।

अख़बारों ने जम्‍मू-कश्‍मीर विधानसभा में हुए हंगामे को भी मुख पृष्‍ठ पर स्‍थान दिया है। अमर उजाला और राजस्‍थान पत्रिका की ख़बर है- पहले सत्र के तीसरे दिन हुआ जमकर हंगामा, सदन में गूंजते रहे नारे।

जनसत्‍ता और हरिभूमि ने रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन का यह बयान सचित्र प्रकाशित किया है- भारत, वैश्विक महाशक्तियों की सूची में शामिल होने का हकदार। इसी ख़बर पर पंजाब केसरी के शब्‍द हैं- पुतिन ने भारत की दिल खोलकर की प्रशंसा।

बिजनेस स्‍टैन्‍डर्ड की ख़बर है- एस.बी.आई. का मुनाफा 23 प्रतिशत बढ़कर 19 हजार 723 करोड़ रुपये पहुंचा।

इकोनॉमिक्‍स टाइम्‍स की ख़बर है- पहली जनवरी से लागू होने वाली नई प्रणाली से 49 हजार ई.पी.एस. पेंशनधारकों को मिलेंगे ग्‍यारह करोड़ रुपये।

दैनिक ट्रिब्‍यून के अनुसार, पाकिस्‍तान नहीं जाएगी भारतीय क्रिकेट टीम, 19 फरवरी से 19 मार्च के बीच होनी है चैम्पियन ट्रॉफी।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी कल गुजरात का दौरा करेंगे, 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे साथ ही उद्घाटन तथा राष्ट्र को समर्पित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 31 मार्च 2026 को गुजरात का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री गांधीनगर में सुबह…

3 घंटे ago

तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों की नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू होगी

तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना जारी होने के साथ…

6 घंटे ago

लेबनान में इस्राएली सैन्य अभियान तेज, इस्राएल ने दक्षिणी लेबनान में नए हमले किए

लेबनान में इस्राएली सैन्य अभियान तेज हो गए हैं। इस्राएल ने दक्षिणी लेबनान में नए…

6 घंटे ago

94 हजार टन एलपीजी लेकर आ रहे दो और भारतीय टैंकरों ने होर्मुज जलडमरूमध्य पार किया

दो और भारतीय एलपीजी टैंकर, 94 हजार टन एलपीजी के साथ स्वदेश आ रहे हैं।…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक जनसभा को संबोधित करते…

20 घंटे ago