लोकसभा में कल पेश होने वाले वक्फ विधेयक से जुड़ी खबरों को लगभग सभी अखबारों ने अपनी सुर्खी बनाया है। जनसत्ता लिखता है- लोकसभा में कल पेश होगा वक्फ विधेयक, सर्वदलीय बैठक आज। अमर उजाला ने इस खबर को सुर्खी दी है- वक्फ विधेयक के लिए सरकार तैयार, जरूरत पड़ने पर हो सकता है संसद सत्र का विस्तार।
दैनिक भास्कर ने आज से शुरू हो रहे नए वित्त वर्ष में होने वाले बदलावों को अपनी सुर्खी बनाते हुए लिखा है- आज से टैक्स, यूपीआई, क्रेडिट कार्ड, न्यूनतम बैंक बैलेंस से जुड़े कई नियम बदलेंगे।
नवभारत टाइम्स लिखता है- आज से इनकम टैक्स स्लैब बदलेंगे, यूनीफाइड पेंशन स्कीम लागू, ई-वे बिल और ई-इनवॉइस सिस्टम का अपग्रेडेड वर्जन प्रभावी और मोबाइल नंबर के यूपीआई खातों से जोड़ने के नियमों में बदलाव भी आज से लागू हो रहे हैं।
हिन्दुस्तान ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के हवाले से लिखा है – अंशधारकों के लिए पीएफ खाते से निकासी की सीमा एक लाख रुपए से बढ़ाकर पांच लाख रुपए करने का फैसला।
छत्तीसगढ़ में आज पहले खेलो इंडिया जनजातीय खेल की शुरुआत होगी। इसका उद्घाटन समारोह आज…
गुजरात विधानसभा ने कल सात घंटे से अधिक चली बहस के बाद बहुमत से समान…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष के दूरगामी प्रभावों से निपटने के लिए सात…
सरकार ने देश में ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम…
लोकसभा ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण, संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आज अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रम्प ने फोन किया। दोनों…