केंद्र सरकार द्वारा देश के करोड़ों किसानों को कल नए साल के पहले दिन बड़ा तोहफा देने की खबर आज सभी अखबारों में प्रथम पृष्ठ पर प्रकाशित की गई है। अमर उजाला लिखता है पीएम फसल योजना का आवंटन बढ़ा, डीएपी पुरानी कीमतों पर ही मिलेगा। हिन्दुस्तान की सुर्खी है – किसानों को मिलती रहेगी सस्ती खाद, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा – नए वर्ष का पहला निर्णय किसानों को समर्पित। पंजाब केसरी ने यह खबर विस्तार से दी है। पत्र लिखता है – पचास किलो का डीएपी बैग, एक हजार 350 रूपए में मिलेगा, चार करोड़ किसानों को लाभ होगा।
वर्ष 1901 के बाद भारत में 2024 सबसे गर्म साल रहा, मौसम विभाग ने कहा – उत्तर भारत में शीतलहर जारी, जनसत्ता की सुर्खी है। वहीं, श्रीनगर के जम चुके तालाब में चहलकदमी करते लोगों की तस्वीरें दैनिक जागरण ने प्रकाशित की हैं, पत्र लिखता है – पूरे उत्तर भारत में प्रचंड शीतलहर, कश्मीर से बिहार तक ठंड का कहर।
रक्षामंत्री ने वर्ष 2025 में रक्षा सुधारों का वर्ष घोषित किया, एकीकृत सैन्य कमान की स्थापना पर विशेष जोर रहेगा, हिन्दुस्तान की सुर्खी है। पत्र लिखता है – ए आई तकनीक से लैस होंगी सेनाएं।
केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…
कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…
केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…
राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…
देश की नैदानिक अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक परीक्षणों में देश की…
आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…