आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी –4 जुलाई 2025

शुभमन गिल के इंग्‍लैंड में टेस्‍ट मैच में दोहरा शतक लगाने की खबर आज सभी समाचार पत्रों ने अपने प्रथम पृष्‍ठ पर प्रका‍शित की है। राष्‍ट्रीय सहारा लिखता है- शुभमन गिल ने लगाई डबल सेंचुरी। नवभारत टाइम्‍स के शब्‍द हैं- पहले भारतीय कप्‍तान बने गिल। दैनिक ट्रिब्‍यून की सुर्खी है- दूसरे टेस्‍ट की शुभ शुरूआत, गिल का दोहरा शतक।

हथियारों की खरीद को मंजूरी, सुखोई को अपग्रेड करने के लिए करार होगा हिंदुस्‍तान की सुर्खी है। पत्र लिखता है- भारतीय वायुसेना को मिलेगी मजबूती।

भारतीय अभिनेत्री दीपि‍का पादुकोण को हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम के लिए चुने जाने की खबर राजस्‍थान पत्रिका ने प्रकाशित की है। पत्र लिखता है- हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम में चमकेगा दीपिका का सितारा, प्रतिष्‍ठित सम्‍मान हासिल करने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बनी।

खौफ न चिंता, पहले दिन बारह हजार शिवभक्‍तों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन, शिवमय हुए जम्‍मू, बालतल और पहलगाम के आधार शिविर दैनिक जागरण की सुर्खी है।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

14 घंटे ago

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

15 घंटे ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

15 घंटे ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

15 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

15 घंटे ago