आज का अखबार हिंदी 24 जून 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

18वीं लोकसभा के पहले सत्र के आज से शुरू होने को सभी समाचार पत्रों ने अपने पहले पन्‍ने पर जगह दी है। जनसत्‍ता लिखता है- प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी सहित दो सौ अस्‍सी सांसद लेंगे शपथ। वहीं देशबन्‍धु की खबर है- संसद सत्र के हंगामेदार रहने के आसार। राजस्‍थान पत्रिका ने बडे नेताओं के चित्र के साथ लिखा है- 18वीं लोकसभा का सत्र आज से पहले ही दिन जोर आजमाइश के आसार, सरकार के चेहरे वहीं के वहीं, इस बार सदन का रूप बदला-बदला।

राष्‍ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी ने कथित अनियमितताओं के सिलसिले में सीबीआई की एफआईआर को भी सभी समाचार पत्रों ने सुर्खी बनाया है। दैनिक भास्‍कर लिखता है- सीबीआई ने संभाली नीट-यूजी की जांच, दर्ज किया नया केस। अमर उजाला ने पहले पन्‍ने पर दिया है- सीबीआई ने प्राथमिकी दर्ज कर शुरू की जांच, 47 और अ‍भ्‍यार्थी परीक्षा से हुए बाहर। वहीं हिन्‍दुस्‍तान खुलासा शीर्षक से लिखता है- आर्थिक अपराध शाखा ने नीट के अधजले पेपर के कोड का मिलान किया, हजारी बाग से लीक हुआ था पर्चा। दैनिक भास्‍कर लिखता है- सौ छात्रों को परीक्षा से पहले ही मिला था पर्चा।

इसरो द्वारा दोबारा उपयोग में लाए जाने वाले पक्षेपण यान आरएलवी-पुष्‍पक की लगातार तीसरे बार सफल लैंडिंग को राष्‍ट्रीय सहारा और दैनिक जागरण सहित कई समाचार पत्रों ने चित्र के साथ प्रकाशित किया है। देशबन्‍धु ने अपने पहले पन्‍ने पर सफलता शीर्षक से लिखा है- इसरो ने हासिल की एक और उपलब्धि।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

14 घंटे ago

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

14 घंटे ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

14 घंटे ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

14 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

14 घंटे ago