भारत

केरल में मूसलाधार बारिश जारी, तेज वर्षा के कारण जनजीवन प्रभावित

केरल में मूसलाधार बारिश जारी है। वर्षा के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। बारिश के कारण राज्‍य में काफी नुकसान हुआ है।

लगातार हो रही वर्षा से केरल का उत्तरी और मध्य भाग सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। आज 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ी और नदी के तटीय इलाकों में हाई अलर्ट जारी है। राज्य में आज बारिश से जुड़ी विभिन्न घटनाओं में 4 लोगों की जान चली गयी। प्रभावित जिलों में राहत शिविर खोले गये हैं।

पलक्कड़, इडुक्की और कोझिकोड जिलों में पर्यटन स्थल बंद हैं। पर्यटकों को रात्री में पहाडी इलाकों में जाने पर रोक लगाई गई है। राज्य में नदियों के बढते जलस्तर को देखते हुए प्रमुख बांधों के दरवाजे खोल दिए गए हैं। एनडीआरएफ की 9 टीमें तैनात की गई हैं। मौसम को देखते हुए केरल, कर्नाटक और लक्षद्वीप के तटों पर मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए कोंकण और मध्य महाराष्ट्र क्षेत्र में ऑरेंज अलर्ट और मराठवाड़ा क्षेत्र में येलो अलर्ट जारी किया है।

Editor

Recent Posts

इस्राएल द्वारा ईरान के महत्वपूर्ण इस्पात, बिजली और परमाणु स्थलों पर हमले से पश्चिम एशिया में तनाव बना हुआ है

इस्राएल द्वारा कल रात ईरान के प्रमुख इस्पात, बिजली और परमाणु संयंत्रों पर हमले तेज…

21 मिनट ago

IPL का 19वां संस्करण आज से बेंगलुरु में शुरू, उद्घाटन मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से

इंडियन प्रीमियर लीग- आईपीएल का 19वां संस्करण आज से शुरू हो रहा है। उद्घाटन मैच…

25 मिनट ago

लद्दाख के ज़ोजिला दर्रे के पास हिमस्खलन में कई वाहन फंसने से सात लोगों की मौत

केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट जोजिला पास…

28 मिनट ago

भारत सरकार ने RBI के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही के लिए सरकार की ऋण योजना

भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली…

35 मिनट ago

ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (OICL) ने वित्त वर्ष 2025–2026 में ₹20,000 करोड़ से अधिक का सकल प्रीमियम हासिल किया

ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (ओआईसीएल) ने वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए ₹20,000 करोड़ के ग्रॉस…

37 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया संकट की उभरती स्थिति के मद्देनज़र तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने हाल के पश्चिम एशिया घटनाक्रम और भारत पर उसके संभावित प्रभाव…

41 मिनट ago