बिज़नेस

नवंबर 2024 में कोयले का कुल उत्पादन 90.62 मिलियन टन पहुंचा

नवंबर 2024 में कोयलेका कुल उत्पादन 90.62 मिलियन टन (अनंतिम) तक पहुंच गया हैजो उत्पादन में 7.20 प्रतिशतकी वृद्धि दर्शाता है। कोयला मंत्रालय की यह महत्वपूर्ण उपलब्धि है। पिछले वर्ष इसी अवधि में 84.52 मिलियन टन उत्पादन हुआ था।

कैप्टिव और अन्य खदानों में कोयला उत्पादन में उल्लेखनीय प्रगति हुई हैऔर नवंबर 2024 में यह 17.13 मिलियन टन (अनंतिम) तक पहुंच गया है। नवंबर 2023 के12.44 मिलियन टनउत्पादन की तुलना में यह 37.69 प्रतिशत (अनंतिम) की वृद्धि दर्शाता है।

वित्त वर्ष 2024-25 में नवंबर 2024 तक कोयला उत्पादन 628.03 मिलियन टन (अनंतिम) हुआ हैजबकि वित्त वर्ष 2023-24 की इसी अवधि में 591.32 मिलियन टन उत्पादन हुआ था। यह 6.21 प्रतिशतकी वृद्धि दिखाता है। (अनंतिम)

इसके अलावानवंबर 2024 में कोयला प्रेषण में भी लगातार सुधार हुआ है। नवंबर 2023 के82.07 मिलियन टन से बढ़कर यह 85.22 मिलियन टन (अनंतिम) पहुंच गया हैजो 3.85 प्रतिशतकी वृद्धि है। कैप्टिव और अन्य खानों से प्रेषण में तेज बढोतरी हुई है। नवंबर 2023 में 13.19 मिलियन टन से बढ़कर यह नवंबर 2024 में 16.58 मिलियन टन हो गई हैजो 25.73 प्रतिशतकी प्रभावशाली वृद्धि है।

वित्त वर्ष 2024-25 के लिए नवंबर 2024 तक कुल कोयला प्रेषण पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि के 623.78 मिलियन टन की तुलना में बढ़कर 657.75 मिलियन टन(अनंतिम) हो गया हैजो 5.45 प्रतिशत (अनंतिम) की वृद्धि है।

कोयला मंत्रालय उत्पादन बढ़ाने, प्रेषण दक्षता में सुधार तथा देश भर में कोयले की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित करके देश की ऊर्जा आवश्यकता पूरी करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

5 घंटे ago

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

5 घंटे ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

5 घंटे ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

5 घंटे ago