उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में आज दोपहर रेल दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक घायल हो गए। गोंडा-गोरखपुर मार्ग पर मनकापुर स्टेशन के पास रेलगाडी संख्या 1 5 9 0 4 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के छह डिब्बे पटरी से उतर गए। यह दुर्घटना गोंडा-गोरखपुर मार्ग के मनकापुर खंड पर झिलाही हॉल्ट के पास हुई। रेलवे और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और राज्य आपदा मोचन बल की टीमें भी पहुंच चुकी हैं तथा राहत और बचाव कार्य जारी है। दुर्घटना के कारण लखनऊ से गुवाहाटी तक मुख्य रेल मार्ग अवरुद्ध है। कई रेलगाड़ियों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया है और कुछ को रद्द कर दिया गया है। रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। लखनऊ के लिए 8957409292 और गोंडा के लिए 8957400965 नंबर हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य तेज करने का निर्देश दिया है।
आज विश्व तपेदिक दिवस है। इसका उद्देश्य तपेदिक के विनाशकारी स्वास्थ्य, सामाजिक और आर्थिक परिणामों…
भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में आज पहली राष्ट्रीय इंडोर एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू होगी। इसके साथ…
दक्षिण-पश्चिमी कोलंबिया में उड़ान भरने के कुछ समय बाद एक सैन्य परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो…
निर्वाचन आयोग ने कल रात पश्चिम बंगाल में एस.आई.आर. के बारे में न्यायालय के निर्णय…
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कल अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से टेलीफोन…
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि भारत का लक्ष्य 2047 तक अपनी…