भारत

UIDAI ने पारदर्शिता और शोध को बढ़ावा देने के लिए गैर-व्यक्तिगत आधार डैशबोर्ड डेटा साझा किया

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार डैशबोर्ड से गैर-व्यक्तिगत, अनाम डेटा को ओपन गवर्नमेंट डेटा प्लेटफॉर्म data.gov.in पर साझा करना शुरू कर दिया है। यह एक ऐसा मंच है जो सरकारी डेटा को सार्वजनिक रूप से उपलब्ध कराता है। इसका उद्देश्य सरकारी डेटा को पारदर्शिता ओर आसानी से सुलभ बनाना हैं।

इस कदम का उद्देश्य पारदर्शिता, शोध और डेटा-संचालित नीति निर्माण को और अधिक बढ़ावा देना है।

यूआईडीएआई के मुख्य डेटा अधिकारी (सीडीओ) और उप महानिदेशक द्वारा जारी किए गए डेटासेट में आधार नामांकन, अद्यतन और प्रमाणीकरण पैटर्न पर समेकित जानकारी शामिल है, जिन्हें स्थान, आयु-समूह और अन्य प्रासंगिक मापदंडों के आधार पर वर्गीकृत किया गया है।

इन गैर-व्यक्तिगत और अनाम डेटासेट को सुलभ बनाकर, यूआईडीएआई का लक्ष्य शैक्षणिक शोध, डिजिटल सेवाओं में नवाचार और सहयोगात्मक विकास को समर्थन देना है।

यह पहल साक्ष्य-आधारित नीति-निर्माण और तकनीकी नवाचार के लिए नए रास्ते खोलती है, तथा पारदर्शिता, जन कल्याण और सुरक्षित डेटा प्रशासन के प्रति यूआईडीएआई की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

यह साक्ष्य-आधारित नीति निर्माण को बढ़ावा देने और सार्वजनिक हित के लिए ओपन डेटा के महत्व को अधिकतम करने के व्यापक सरकारी दृष्टिकोण के अनुरूप भी है। इससे डिजिटल समावेशन और शासन दक्षता को और बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

15 घंटे ago

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

16 घंटे ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

16 घंटे ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

16 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

16 घंटे ago