अंतर्राष्ट्रीय

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने रूस के अल्पकालिक युद्धविराम प्रस्ताव का विस्तृत विवरण मांगा

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने रूस के अल्पकालिक युद्धविराम प्रस्ताव का विस्तृत विवरण मांगा है। अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच कल हुई टेलीफोन वार्ता का हवाला देते हुए वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन दीर्घकालिक युद्धविराम चाहता है। उन्‍होंने कहा कि यूक्रेन के प्रतिनिधियों को अमरीकी राष्ट्रपति की टीम से संपर्क करने और अल्पकालिक युद्धविराम के रूसी प्रस्ताव का विवरण स्पष्ट करने का निर्देश दिया गया है। वोलोदिमिर जेलेंस्‍की ने कहा कि यूक्रेन शांति चाहता है और इस युद्ध को समाप्त करने के लिए आवश्यक राजनयिक प्रयास कर रहा है।

इस बीच, रूसी रक्षा विभाग ने कहा कि राष्ट्रपति पुतिन 9 मई को विजय दिवस के आसपास यूक्रेन के साथ प्रस्तावित युद्धविराम की तारीख और समय तय करेंगे। यह दिन 1945 में नाज़ी जर्मनी पर सोवियत संघ की विजय का प्रतीक है और रूस के सबसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय समारोहों में से एक है। राष्ट्रपति के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने आज मॉस्को में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रपति पुतिन ने अमरीका के राष्ट्रपति ट्रम्प के साथ फोन पर हुई बातचीत के दौरान युद्धविराम की घोषणा करने की तत्परता व्यक्त की। हालांकि, उन्होंने कहा कि रूस को अभी तक यूक्रेन से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है और आगे की बातचीत के लिए कोई निश्चित तारीखें तय नहीं हुई हैं। राष्ट्रपति ट्रम्प ने पुतिन के साथ टेलीफोन पर हुई बातचीत के बाद यूक्रेन संघर्ष में संभावित युद्धविराम का संकेत दिया, जबकि ईरान की परमाणु महत्वाकांक्षाओं पर अपना कड़ा रुख बनाए रखा।

Editor

Recent Posts

बैंकों को 16 अक्टूबर से आवश्यक CRR को मौजूदा 90% के बजाए 99% पर बनाए रखने की आवश्यकता होगी: आरबीआई

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा कि बैंकों को 16 अक्टूबर से आवश्यक नकद आरक्षित…

4 घंटे ago

एनआईए ने फ्लाईदुबई के विमान में पिछले महीने उडान के दौरान कॉकपिट में हमले की जांच के लिए मामला दर्ज किया

राष्ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण (एनआईए) ने फ्लाईदुबई के विमान में पिछले महीने उडान के दौरान कॉकपिट…

4 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के दूसरे संस्करण के प्रतिभागियों को संबोधित किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना केन्द्र जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के दूसरे…

4 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- भारत पड़ोसी देशों और वैश्विक सुरक्षा से जुड़े घटनाक्रमों पर कडी नज़र रख रहा है

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आधुनिक युद्ध और वैश्विक सुरक्षा व्यवस्था में हो…

7 घंटे ago

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में जम्मू-कश्मीर के बारे में झूठ और भ्रामक जानकारी फैलाने के लिए पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में जम्मू-कश्मीर को लेकर झूठ और गलत अफवाहें फैलाने के लिए…

7 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने एम्स देवघर का दूसरा दीक्षांत समारोह संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज झारखंड के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), देवघर के…

7 घंटे ago