बिज़नेस

वाणिज्य विभाग ने संशोधित सीमा शुल्क टैरिफ के अनुरूप निर्यातित उत्पादों पर शुल्क और करों की छूट (RoDTEP) की संशोधित अनुसूची अधिसूचित की

वाणिज्य विभाग ने 30 अप्रैल, 2026 को अधिसूचना संख्या 15/2026-27 जारी कर निर्यातित उत्पादों पर शुल्क एवं करों की छूट (आरओडीटीईपी) योजना के अंतर्गत अनुसूचियों में संशोधन किया है। ये संशोधन सीमा शुल्क टैरिफ अधिनियम, 1975 की प्रथम अनुसूची में वित्त अधिनियम, 2026 के माध्यम से किए गए संशोधनों के अनुरूप हैं। ये संशोधन डीटीए निर्यात के लिए परिशिष्ट 4आर और अग्रिम प्राधिकरण (एए), निर्यात उन्मुख इकाई (ईओयू) तथा विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईजेड) इकाइयों द्वारा निर्यात के लिए परिशिष्ट 4आर से संबंधित हैं।

इस अधिसूचना में संशोधित सीमा शुल्क संरचना के साथ आरओडीटीईपी शुल्क लाइनों की तकनीकी अनुरूपता का प्रावधान है। इस संशोधन में 194 शुल्क लाइनें शामिल हैं, जिनमें 142 नई 8-अंकीय शुल्क लाइनों को शामिल करना, 50 शुल्क लाइनों का विलोपन और आरओडीटीईपी अनुसूचियों में 2 शुल्क लाइनों के विवरण में संशोधन शामिल हैं। टैरिफ लाइंस का अर्थ है अंतरराष्‍ट्रीय व्‍यापार में विभिन्‍न वस्‍तुओं और सेवाओं पर लगाये जाने वाले आयात-निर्यात शुल्‍कों या करों की विशिष्‍ट अनुसूची।

संशोधित अनुसूचियों से 1 मई, 2026 से सीमा शुल्क स्वचालित प्रणाली में आरओडीटीईपी के लाभों का सुचारू कार्यान्वयन संभव हो सकेगा। इससे वर्गीकरण संबंधी अस्पष्टता कम होने, सीमा शुल्क शुल्क प्रविष्टियों और आरओडीटीईपी अनुसूचियों के बीच एकरूपता सुनिश्चित होने और पात्र निर्यात दावों के सुचारू प्रसंस्करण में सहायता मिलने की उम्मीद है।

यह उपाय आरओडीटीईपी-विशिष्ट है और इसका उद्देश्य संबंधित अनुपालन ढांचों के समय पर अभिसरण को सुनिश्चित करके, प्रणाली-स्तर की विसंगतियों को कम करके और निर्यातित उत्पादों पर पात्र शुल्क, करों और लेवी की छूट में निरंतरता बनाए रखकर निर्यातकों के लिए व्यापार करने में आसानी में सुधार करना है।

Editor

Recent Posts

बैंकों को 16 अक्टूबर से आवश्यक CRR को मौजूदा 90% के बजाए 99% पर बनाए रखने की आवश्यकता होगी: आरबीआई

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा कि बैंकों को 16 अक्टूबर से आवश्यक नकद आरक्षित…

5 घंटे ago

एनआईए ने फ्लाईदुबई के विमान में पिछले महीने उडान के दौरान कॉकपिट में हमले की जांच के लिए मामला दर्ज किया

राष्ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण (एनआईए) ने फ्लाईदुबई के विमान में पिछले महीने उडान के दौरान कॉकपिट…

5 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के दूसरे संस्करण के प्रतिभागियों को संबोधित किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना केन्द्र जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के दूसरे…

5 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- भारत पड़ोसी देशों और वैश्विक सुरक्षा से जुड़े घटनाक्रमों पर कडी नज़र रख रहा है

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आधुनिक युद्ध और वैश्विक सुरक्षा व्यवस्था में हो…

8 घंटे ago

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में जम्मू-कश्मीर के बारे में झूठ और भ्रामक जानकारी फैलाने के लिए पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में जम्मू-कश्मीर को लेकर झूठ और गलत अफवाहें फैलाने के लिए…

8 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने एम्स देवघर का दूसरा दीक्षांत समारोह संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज झारखंड के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), देवघर के…

8 घंटे ago