अंतर्राष्ट्रीय

संयुक्त राष्ट्र महासचिव अंतोनियो गुतरश ने पाकिस्तान के कब्ज़े वाले जम्मू-कश्मीर में प्रदर्शनकारियों की मौत के मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग का समर्थन किया

संयुक्त राष्ट्र महासचिव अंतोनियो गुतरश ने पाकिस्तान के कब्ज़े वाले जम्मू-कश्मीर में प्रदर्शनकारियों की मौत के मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग का समर्थन किया है। संयुक्त राष्ट्र के उप-प्रवक्ता फरहान हक़ ने कहा कि अगर शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को नुकसान पहुंचा है, तो इसके लिए ज़िम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए।

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर टुर्क ने अशांति के दौरान हुई सभी मौतों की जल्द, निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की थी। इनमें प्रदर्शनकारी और सुरक्षा बल, दोनों शामिल हैं। पाकिस्तान के कब्ज़े वाले जम्मू–कश्मीर में चुनाव में कथित गड़बड़ियों और स्थानीय विधानसभा चुनाव में बाहरी लोगों के लिए सीटें आरक्षित किए जाने के विरोध में प्रदर्शन जारी हैं। खबरों के मुताबिक, जॉइंट आवामी एक्शन कमेटी के नेतृत्व में हुए हाल के प्रदर्शनों में करीब 50 लोगों की मौत हुई है।

Editor

Recent Posts

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा आपातकालीन राहत सामग्री भेजी

भारत ने नेपाल को मानवीय सहायता बढ़ा दी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल…

8 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने नॉर्वे के राजा हेराल्ड पंचम के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नॉर्वे के राजा हेराल्ड पंचम के निधन पर शोक व्यक्त किया…

8 घंटे ago

NHRC ने पश्चिम बंगाल के मालदा मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में 60 नवजात शिशुओं की मृत्यु की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने पश्चिम बंगाल के मालदा मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में अगस्त 2026 के पहले…

8 घंटे ago

मिल-द्वार चीनी की कीमतों में लगभग 20 प्रतिशत की गिरावट, खुदरा चीनी की कीमतों में भी कमी आना शुरू

सरकार ने घरेलू बाजार में चीनी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने और आपूर्ति में कृत्रिम…

8 घंटे ago

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति -जेडीसी की प्रथम बैठक आज नई दिल्ली में आयोजित हुई

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति -जेडीसी की प्रथम बैठक आज नई दिल्ली में आयोजित हुई। बैठक…

8 घंटे ago