अंतर्राष्ट्रीय

रूस से तेल खरीदने वाले पांच देशों पर सौ प्रतिशत शुल्क लगाने का विधेयक अमरीका की सीनेट में पारित

अमरीकी सीनेट ने रूस से तेल खरीदने वाले चीन और अन्य देशों को दंडित करने संबंधी विधेयक को पारित कर दिया है। दावा किया जा रहा है कि चीन और अन्य देश रूस से पेट्रोलियम उत्पाद खरीद रहे हैं, जिससे रूस को यूक्रेन युद्ध में मदद मिल रही है। लिंडसे ओ ग्राहम के नाम पर रखे गए इस विधेयक के समर्थन में 86 और विरोध में 11 वोट पड़े। यह विधेयक राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूस से तेल और गैस खरीदने वाले पांच बड़े देशों पर सौ प्रतिशत शुल्क लगाने की अनुमति देगा। विधेयक में ईरान पर प्रतिबंध संबंधी 1996 के अधिनियम को बढ़ाकर 2031 तक करने का भी प्रावधान किया गया है। 1996 के इस अधिनियम में ईरान के ऊर्जा क्षेत्र में निवेश करने वाली कंपनियों पर जुर्माना लगाने का प्रावधान है।

Editor

Recent Posts

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर कल प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन को अनुमति देने से इनकार

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर कल प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी-सी.जे.पी. के विरोध प्रदर्शन को अनुमति…

16 घंटे ago

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को इस्राइल के सर्वोच्च नागरिक वीरता सम्मान से सम्मानित किया जाएगा

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को इस्राइल के सर्वोच्च नागरिक वीरता सम्मान से सम्मानित किया…

16 घंटे ago

विदेश मंत्रालय ने कहा – अमरीका के PERM आवेदनों पर लगाए गए प्रतिबंध से मौजूदा एच-1 बी वीजा की वैधता प्रभावित नहीं होगी

अमरीका के श्रम विभाग द्वारा कुछ कंपनियों के स्थायी श्रम प्रमाणन-पी.ई.आर.एम. कार्यक्रम पर लगाई गई…

16 घंटे ago

विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने मौजूदा अल नीनो के और तीव्र होने की आशंका जताई

विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) ने कहा है कि मौजूदा अल नीनो की स्थिति और…

16 घंटे ago

सुरक्षा कारणों से दिल्ली-एनसीआर में आज रात 9 बजे से कल तक 57 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने बताया है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सुरक्षा कारणों…

17 घंटे ago

नई दिल्ली और निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर कल सुबह 4 से दोपहर 2 बजे तक पहुँचने वाली सभी ट्रेनें रद्द

रेल मंत्रालय ने बताया है कि आज दोपहर 2 बजे के बाद अपने शुरुआती गंतव्यों…

17 घंटे ago