संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने कल रात गजा के लिए अमरीका की एक योजना को मंज़ूरी दी है। यह योजना क्षेत्र में सुरक्षा प्रदान करने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय बल को अधिकृत करेगी और स्वतंत्र फ़लिस्तीन राज्य के भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगी।
13-शून्य से पारित इस प्रस्ताव के मतदान में रूस और चीन ने हिस्सा नहीं लिया और रूस ने इसके विपरीत एक अलग प्रस्ताव दिया था। यह मतदान, युद्धविराम तथा इस्राइल और हमास के बीच दो साल के युद्ध के बाद गाजा के भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण कदम था। अरब और अन्य मुस्लिम देशों ने एक अंतरराष्ट्रीय बल के लिए सैनिकों को उपलब्ध कराने में रुचि व्यक्त की थी और उन्होंने संकेत दिया था कि उनकी भागीदारी के लिए सुरक्षा परिषद की अनुमति आवश्यक है। अमरीका का प्रस्ताव राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प की 20-सूत्रीय युद्धविराम योजना के समर्थन में है। अमरीका के प्रस्ताव में गाजा पट्टी से सेना के हटने और गैर-सरकारी सशस्त्र गुटों के हथियारों को स्थायी रूप से समाप्त करने लिए स्थिरीकरण बल की स्थापना का आह्वान किया गया है।
लोकसभा ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण, संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की है।…
सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि सेना, नौसेना और वायु सेना में शॉर्ट सर्विस…
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने आज तीन दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी के माध्यम से…
जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत सुधार से जुड़े कार्यान्वयन के देशव्यापी विस्तार को जारी…
वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) और विदेश मंत्रालय, भारत सरकार ने संयुक्त रूप से…