भारत

सरकार ने जल जीवन मिशन के तहत अब तक देश के 15 करोड़ 52 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों को नल का पानी उपलब्ध कराया

सरकार ने जल जीवन मिशन के तहत अब तक देश के 15 करोड़ 52 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों को नल का पानी उपलब्ध कराया है। लोकसभा में अपने मंत्रालय से संबंधित अनुदान की मांगों पर चर्चा का जवाब देते हुए जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल ने कहा कि जब 2019 में जल जीवन मिशन शुरू किया गया था, तब केवल लगभग तीन करोड़ ग्रामीण परिवारों के पास नल के पानी के कनेक्शन थे।

कई राज्‍यों के अंदर जब 80 करोड़ घरों में जब कनेक्‍शन देना होता है, तो कुछ तो टूटा-फूटा कम्‍प्‍लेन आएगी ही। हमारी कोशिश रहेगी कोई कम्‍प्‍लेन न आए, पर कम्‍प्‍लेन आएगी, तो उसके ऊपर एक्‍शन आए। मैं उनको गारंटी भी दे रहा हूं कि जो भी गड़बड़ी होएगी, जो भी कमियां हो रही होंगी, हम उसको भी जल्‍दी से हम कम्‍प्‍लीट करने वाले हैं।

सी आर पाटिल ने बताया कि केंद्र ने पिछली यूपीए सरकार की तुलना में पेयजल और संबंधित क्षेत्रों पर बजट में चार गुना वृद्धि की है। इसके बाद सदन ने वर्ष 2025-26 के लिए जल शक्ति मंत्रालय से संबंधित अनुदान मांगों को पारित कर दिया।

इससे पहले कांग्रेस के रॉबर्ट ब्रूस ने आरोप लगाया कि सरकार 2024 तक हर ग्रामीण घर में नल का पानी पहुंचाने में विफल रही है। चर्चा में निर्दलीय सांसद उमेशभाई बाबूभाई पटेल और भारत आदिवासी पार्टी के राज कुमार रोत सहित कुछ अन्य सदस्यों ने भी भाग लिया।

Editor

Recent Posts

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…

4 घंटे ago

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…

5 घंटे ago

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (SIOFA) में भारत के प्रवेश को मंजूरी दी

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…

5 घंटे ago

पाकिस्तान मूल के 73 लाख किलोग्राम से अधिक सेंधा नमक के अवैध आयात का भंडाफोड़; चार गिरफ्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…

5 घंटे ago

NIPER रायबरेली और एस्ट्राजेनेका इंडिया ने 25 उभरते भौगोलिक क्षेत्रों में नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को सुदृढ़ करने के लिए साझेदारी की

देश की नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक ​​परीक्षणों में देश की…

5 घंटे ago

सरकार ने IDBI बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को मंजूरी दी

आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…

5 घंटे ago